निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को कुलपति ने ठंड से बचाव के लिए शॉल भेट की

भास्कर समाचार सेवा
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में डिग्गी की तरफ चल रहे निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को शुक्रवार को कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला ने ठंड से बचाव के लिए शॉल भेंट की।

कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला रात्रि 8 बजे डिग्गी की तरफ चल रहे दीवार के निर्माण कार्य को देखने के लिए पहुंची। निर्माण कार्य में लगे 2 दर्जन से अधिक मजदूरों को कुलपति ने अपने हाथों से शॉल पहनाई। इस अवसर पर कुलसचिव धीरेंद्र कुमार, कुलानुशासक प्रोफेसर वीरपाल सिंह, इंजीनियर मनीष मिश्रा, मितेन्द्र कुमार गुप्ता, इंजीनियर मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...