ग्रामिणों ने थाना मोतीपुर पुलिस के हवाले की मोटर साइकिल व कच्ची शराब

शराब तस्कर मौके से हुआ फरार  भागने में रहा सफल

मोतीपुर/बहराइच l मिहीपुरवा तहसील के मोतीपुर थाना क्षेत्र के गोपिया में अवैध कच्ची शराब की बिक्री की जा रही है जिससे गांव के लोगों में भारी आक्रोश है आज दोपहर नहर के पास ग्रामीणों ने मोटर साइकिल से परवानी गौढी से गोपिया अवैध कच्ची शराब ले जा रहे पिन्टू पुत्र मुरली निवासी लालपुर चांदाझार को गोपिया नहर पर घेराबन्दी कर कच्ची शराब के साथ पकडा परन्तु मौके का फायदा उठाते हुए शराब तस्कर मौके पर अपनी मोटर साइकिल UP40AJ4328 व बिक्री के लिए लायी जा रही अवैध कच्ची शराब को छोड फरार हो गया ग्रामिणों ने अवैध कच्ची शराब तथा मोटर साइकिल मोतीपुर पुलिस के हवाले कर दिया गोपिया गांव के लोगों का कहना है कि थाना मोतीपुर के ग्राम परवानी गौढी में जहरीली अवैध कच्ची शराब बनायी जाती है जिसके पीने से कई लोगों की जान जा चुकी है और इसके द्वारा प्रतिदिन वहीं से शराब लाकर गोपिया गांव में बेचने से कभी भी बडा हादसा हो सकता है।

खबरें और भी हैं...