कांवड़ यात्रा में बाधा बनने वाले पेड़ों की छटाई का कार्य युद्ध स्तर पर जारी

भास्कर समाचार सेवा
नजीबाबाद। दूरदराज के कावड़ यात्रियों के जत्थे हरिद्वार गंगाजल लाने के लिए पहुंचने शुरू हो गए हैं।वहीं महाशिवरात्रि पर्व को लेकर प्रशासन अपनी तैयारियों में जुटा है। प्रशासन ने सड़कों के किनारे पेड़ों की छटाई का काम कराया, जिससे कांवड़ यात्रियों को परेशानी का सामना ना करना पड़े।
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर मार्ग पर पडऩे वाले सड़क किनारे के पेड़ों की छटाई का काम शुरू कर दिया गया है। प्रशासन के निर्देश पर सड़क किनारे जो पेड़ नीचे की तरफ झुके हुए हैं या गिरने का खतरा दिखाई दे रहा है, ऐसे पेड़ों की छटाई की जा रही है। हरिद्वार से कावड़ लेकर बूंदकी मार्ग पर जाने वाले शिव भक्तों की सुविधा के लिए पुलिस प्रशासन के साथ लोक निर्माण विभाग एवं वन विभाग के कर्मचारी जुटे हुए हैं। बताते चलें कि डीएम और एसपी ने नजीबाबाद दौरे के दौरान कावड़ यात्रा को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए सभी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए थे।

खबरें और भी हैं...