पराली काटने गये युवक की मशीन में फंसकर मौत


शुकुलबाजार-अमेठी । पराली काटने गये चारा मसीन से पारा गाँव में चारा काटते समय एक युवक की मौत। प्राप्त जानकारी के अनुसार दयाल का पुरवा निवासी गुलजार पराली काटने वाली मशीन से गाँव -गाँव जाकर आपने परिवार का किसी तरह पालन पोषण हो इसके लिये भाड़े पर पराली काटता था।सोमवार को सुबह घर लिकलने के बाद क्या पता था  कि आज मेरी आखिरी सुबह है।रोज की भांति सोमवार को गुलजार पुत्र मेराज उम्र  लगभग 32 वर्ष थानांतर्गत पारा गाँव के भगत चौहान के पराली काट रहा था कि अचानक मशीन की चपेट में आ जाने से गुलजार का सिर धड़ से अलग हो गया जिसके घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।

घर वालो की सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।बताते चले कि मृतक गुलजार अपने परिवार का एक मात्र सहारा जो अपने ही टैक्टर व मशीन को भाड़े पर चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक के बाद परिवार में पत्नी शाहनाज बानो उम्र 30 वर्ष के अलावा नाबालिक  3 बच्चे जिसमे एक पुत्र वैश उम्र 5 वर्ष, दो पुत्री रायमा 7 वर्ष अल्फिशा 4 वर्ष जिनका रो रोकर बुरा हाल है।

खबरें और भी हैं...