
भास्कर समाचार सेवा
गौ माता की सेवा सबको करनी चाहिए। शास्त्रों में कहा गया है कि गाय के अंदर सभी देवी-देवताओं का वास होता है। ऐसे में गाय की पूजा करने का काफी महत्व है।उक्त बातें शुक्रबार को भाजपा अनसूचित मोर्चा के नगर अध्यक्ष अभिषेक कठेरिया ने करहल रोड स्थित कान्हा गौशाला में मौजूद होने के दौरान कही।
आपको बता दे भाजपा अनसूचित मोर्चा नगर अध्यक्ष अभिषेक कठेरिया ने करहल रोड स्थित कान्हा गौशाला परिसर में पहुँचकर गौवंशो को चारा खिलाया और मौजूद व्यवस्थाओं को भी देखा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि व्यक्ति तो अपनी पीड़ा व्यक्त कर सकता है पर पशु नहीं। पशुओं की पीड़ा को दूर करने का प्रयास करना चाहिए। तथा कहा कि गौ सेवा सबसे बड़ी सेवा है। जिंदगी को अच्छा बनाए रखने के लिए हमेशा गौ सेवा करना चाहिए। हमेशा जिंदगी के भवसागर से गौमाता ही हमें तारती है। इसकी सेवा करना मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म है। गौ माता से प्राप्त दूध अमृत के समान होता है। गौ माता को नुकसान पहुंचाने वाला सबसे बड़ा अधर्मी कहलाता है।













