राममंदिर पर सवाल उठाने वालो के लिए मुस्लिम पक्षकार का ये बयान है सबसे बड़ी सीख

अयोध्या । लखनऊ में रविवार को आयोजित ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक में मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी ने कहा कि राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद पर फैसला आ गया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हमने मान भी लिया हैं।

हम आगे अब नहीं जाना चाहते। हम हिंदुस्तान के मुसलमान हैं और हिंदुस्तान का संविधान मानते हैं। हम अब इस मामले को आगे नहीं बढ़ाएंगे।  हम पक्षकार थे और हम अब रिव्यू दाखिल करने आगे नहीं जाएंगे। पक्षकार ज्यादा हैं। कोई क्या कर रहा है, हमें नहीं मालूम है। लेकिन हम अब रिव्यू दाखिल नहीं करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha