महाशिवरात्रि के पावन पर्ब पर गंगा घाट से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने उठाई कावड़


भास्कर समाचार सेवा
डिबाई।विधानसभा क्षेत्र के गंगा घाट राजघाट,रामघाट, कर्णवास, नरौरा से महा शिवरात्रि पर्व पर हजारों की संख्या में शिवभक्तों ने गंगा स्नान कर और गंगा घाट से उठाई कांवर बाजारों में गंगा घाट पर बुधवार-गुरुवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया बम बम भोले के जयकारे से गूंजा गंगा घाट और गंगा तट पर आए श्रद्धालुओं ने अपनी कांवर को जल से स्नान कराया अपनी कांवर को बढ़िया तरीके से सजाया व गंगा घाट पर कांवर में जल भरकर कर बम बम भोले के जयकारे से लगाते हुए गंगा घाट पर भक्तों ने कांवर की सात परिक्रमा लगाई और पूजन किया गंगा घाट से शिव भक्तों ने कांवर उठाई। राजघाट बड़ा बाजार पुल के नीचे बजार में खुब दिखी रौनक और खुब हुई खरीदारी बता दें कि कांवरिया कांवर उठाने के लिए अलीगढ़, हाथरस, टूंडला, चंदौसी, बहजोई, पाहासु, बबराला, धनारी, मुरादाबाद, आमला, अहमदगढ़, आशकपुर, डिबाई, धर्मपुर, अतरौली, बुलंदशहर, सुनामई, हरदुआगंज, गौधा, सासनी, शिकारपुर, मथुरा से आते हैं श्रद्धालु गंगा घाट पर कांवर में जल भरकर जगह जगह बाबा भोलेनाथ पर जल अभिषेक करते हैं।

खबरें और भी हैं...