तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर भेजा जेल


गोरखपुर।

बड़हलगंज कोतवाली पुलिस ने गैर इरादतन हत्या में शामिल प्रेमिका सहित तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया एसएसआई रवींद्र सिंह यादव ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि मऊ जनपद के जगदीशपुर निवासी आकाश यादव के हत्या के मामले में दर्ज मुकदमे में शामिल प्रेमिका मनीषा यादव पुत्री गोविंद यादव, पिता गोविंद यादव पुत्र रमायन यादव निवासी कचिला नरायनपुर थाना मधुवन व मौसी प्रभा उर्फ प्रभावती पत्नी काशी यादव निवासी संसारपार थाना बड़हलगंज को रविवार की सुबह क्षेत्र के पिड़हनी बाजार से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

इन लोगों पर धारा 147, 323, 304, 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज था। गिरफ्तार करने वालों में एसएसआई रवींद्र सिंह यादव, एसआई राजकपूर, कांस्टेबल अमितेश सिंह, निलेश कन्नौजिया, संगीता सिंह, रोशनी शामिल थे।

खबरें और भी हैं...