पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट कर युवक की हत्या में वांछित तीन गिरफ्तार

भास्कर न्यूज, मिर्जापुर। बीते 21 दिसम्बर को को थाना अहरौरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सरिया (बिन्दपुरवा) निवासी रामबृक्ष बिन्द पुत्र शिवनाथ बिन्द द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी गयी कि बीस दिसंबर की रात्रि वादी का पुत्र संजय बिन्द उम्र करीब- 23 वर्ष, जो बाजार से घर वापस आ रहा था कि रामविलास पुत्र राजबली निवासी सरिया(बिन्दपुरवा) थाना अहरौरा मीरजापुर सहित 9 लोगो द्वारा एकराय होकर लाठी डंडा व पत्थर से लैश होकर विद्युत केबल लगाने के पुराने विवाद को लेकर घेर कर मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर हत्या कर देने के सम्बन्ध में थाना अहरौरा पर हत्या की सुसंगत धाराओं अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियोग विवेचना एवं वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के क्रम में त्वरित कार्यवाही करते हुए प्राप्त मुखबीर खास की सूचना के आधार पर आज मंगलवार को थानाध्यक्ष अहरौरा राजेश जी चौबे मय हमराह द्वारा अभियुक्तगण रामविलास बिन्द, रमेश बिन्द, मंगरू बिन्द पुत्रगण राजबली उर्फ चिंगारी बिन्द निवासी सरिया (बिन्दपुरवा) थाना अहरौरा मीरजापुर को सोनवर्षा नहर पुलिया के पास से समय 10.10 बजे गिरफ्तार कर न्यायालय/जेल भेजा गया तथा घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल पत्थर का टुकड़ा, एक अदद स्टम्प/डंडा व एक अदद लाठी करीब 6 फीट लम्बी बरामद की गयी।

 घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल पत्थर का टुकड़ा, एक अदद स्टम्प/डंडा व एक अदद लाठी लम्बाई करीब 6 फीट बरामद किया गया है। गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उनि राजेश जी चौबे थानाध्यक्ष अहरौरा,  उनि श्यामलाल, उनि जयप्रकाश, हेका चन्द्रशेखर सिंह, कां संजय यादव मका प्रियंका, मकां लक्ष्मी थाना अहरौरा मीरजापुर शामिल रहे। 

खबरें और भी हैं...