ट्रैक्टर चालक ने होमगार्ड पर लगाया लूट का आरोप, दी तहरीर

ड्यूटी टाइम खत्म होने के बाद सिपाही बनकर कर रहा था सड़क पर उगाही

पीडि़त ने मारपीट व लूटपाट का लगाया होमगार्ड पर आरोप

भास्कर समाचार सेवा

मथुरा। शराब के नशे धुत होमगार्ड ने रात के अंधेरे में बर्दी को शर्मशार कर दिया। पानीगांव मार्ग से गुजर रहे ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक से मारपीट कर पैसे छीन लिए। पीडि़त ने नामजद के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। तेहरा गांव निवासी ट्रैक्टर चालक नानक चंद ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि वह ईटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर रविवार की रात को करीब 11 बजे पानी गांव की ओर से 100 सैया अस्पताल की तरफ जा रहा था। तभी पवनहंस हेलीपेड के समीप शराब के नशे में होमगार्ड लोकेश दुबे कंधे पर यूपी पुलिस लिखी वर्दी में ट्रैक्टर को रोककर रिश्वत मांगने लगा। विरोध करने पर होमगार्ड ने अपने साथियों को फोन कर मौके पर बुला लिया। ट्रैक्टर चालक ने घटना की सूचना पीआरबी को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले होमगार्ड व अल्टो कार में आए उसके आधा दर्जन साथियों ने ट्रैक्टर चालक नानक चंद के साथ मारपीट कर उसकी जेब में रखे करीब 15 से 20 हजार रुपए निकाल लिए। पीडि़त का आरोप है, कि मौके पर पहुंची पीआरवी ने होमगार्ड के सोल्डर पर उत्तर प्रदेश पुलिस लिखे पीतल के बेज उतरवा कर अंधेरे में सड़क किनारे फेंक दिए। वृंदावन कोतवाली में तैनात होमगार्ड लोकेश दुबे अपने शराब पीने की लत व आए दिन आम लोगों से मारपीट करने के चलते चर्चाओं में रहता हैं।

खबरें और भी हैं...