रालोद की बैठक में शरद यादव को श्रद्धांजलि दी गई

भास्कर समाचार सेवा
नजीबाबाद। सामाजिक न्याय के पुरोधा शरद यादव के निधन पर आज राष्ट्रीय लोक दल के कार्यालय तहसील के सामने एक शोक सभा आयोजित की गई ।शोक सभा में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर सरदार बलवीर सिंह व मुंशीरामपाल ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, कि शरद यादव जीवन पर्यंत समाजवादी विचारों और सामाजिक न्याय के लिए संघर्षरत रहे। उन्होंने कहा कि शरद यादव स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के नेतृत्व में राजनीति में आए तथा राष्ट्रीय लोक दल में कार्य किया ।इस अवसर पर 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। शोकसभा में सरदार बलवीर सिंह ,चौधरी हरेंद्र सिंह तोमर, सरबजीत सिंह, नत्थू सिंह, ब्रजराज सिंह ,विक्रम सिंह एडवोकेट, चौधरी जोगिंदर सिंह,तेजबीर सिंह यादव ,आदि ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

खबरें और भी हैं...