Trisha Krishnan Net Worth 2026: करोड़ों की मालकिन हैं साउथ क्वीन तृषा, लग्जरी घरों से लेकर महंगी कारों तक. …देखें पूरा कलेक्शन

चेन्नई: दक्षिण भारतीय सिनेमा की ‘क्वीन’ तृषा कृष्णन इन दिनों टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं। चाहे सुपरस्टार सूर्या के साथ उनकी आने वाली फिल्म ‘करुप्पु’ की पहली झलक हो या ‘थलपति’ विजय की ऐतिहासिक चुनावी जीत के दिन उनका विजय के घर पहुंचना, तृषा का हर कदम सुर्खियों में है। 4 मई को जब तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों ने विजय को जीत का ताज पहनाया, उसी दिन तृषा का जन्मदिन भी था। विजय की खुशियों में शामिल होने के लिए तृषा का सीधे उनके घर जाना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

कितनी है तृषा कृष्णन की नेटवर्थ?

लगातार उड़ रही अफेयर और लिंकअप की खबरों के बीच फैन्स अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस की लाइफस्टाइल और कमाई के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक हैं। ETimes की एक रिपोर्ट के अनुसार, तृषा कृष्णन की कुल नेटवर्थ (Net Worth) करीब 85 करोड़ रुपये है। उन्होंने पिछले दो दशकों में अपनी मेहनत और बेहतरीन फिल्मों के दम पर न केवल शोहरत कमाई है, बल्कि एक बेहद आलीशान साम्राज्य भी खड़ा किया है।

फीस और ब्रांड एंडोर्समेंट से करोड़ों की कमाई

तमिल और तेलुगु सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस होने के नाते तृषा एक फिल्म के लिए मोटी फीस वसूलती हैं। ‘पोन्नियिन सेल्वन’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की सफलता के बाद उनकी डिमांड और बढ़ गई है। GQ India की मानें तो, थलापति विजय के साथ फिल्म ‘लियो’ के लिए उन्हें करीब 5 करोड़ रुपये की फीस मिली थी। इसके अलावा, तृषा ब्रांड एंडोर्समेंट और प्रमोशनल इवेंट्स के जरिए सालाना करीब 9 करोड़ रुपये की तगड़ी कमाई करती हैं।

चेन्नई से हैदराबाद तक करोड़ों की प्रॉपर्टी

तृषा की प्रॉपर्टी की बात करें तो उनके पास चेन्नई के पॉश इलाके में एक बेहद खूबसूरत और आलीशान बंगला है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 10-12 करोड़ रुपये बताई जाती है। इसके अलावा, हैदराबाद में भी एक्ट्रेस की एक शानदार प्रॉपर्टी है, जिसकी कीमत करीब 6-7 करोड़ रुपये आंकी गई है। उनका घर उनकी क्लासी पसंद और लग्जरी लाइफस्टाइल की गवाही देता है।

गैरेज में खड़ी हैं मर्सिडीज और रेंज रोवर जैसी गाड़ियां

तृषा को महंगी और प्रीमियम कारों का भी काफी शौक है। उनके कार कलेक्शन में एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास मर्सिडीज-बेंज S-Class, BMW 5 Series, Range Rover Evoque और मर्सिडीज-बेंज E-Class जैसे महंगे मॉडल्स मौजूद हैं।

वर्कफ्रंट: ‘ठग लाइफ’ के बाद अब ‘करुप्पु’ का इंतजार

वर्कफ्रंट की बात करें तो तृषा हाल ही में कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ में नजर आई थीं। अब सबकी निगाहें उनकी अगली बड़ी फिल्म ‘करुप्पु’ पर टिकी हैं, जिसमें वह सूर्या के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। आरजे बालाजी के निर्देशन में बन रही यह फैंटेसी एक्शन फिल्म एक ऐसी दुनिया की कहानी है जहां अन्याय और डर का राज है। यह फिल्म 14 मई, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha