
कौशाम्बी संगठित अपराध में लिप्त एक अपराधी की तलाश में लंबे समय से तीन थाना की पुलिस थी लेकिन वह बार-बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो रहा था अपराधी की गिरफ्तारी पर बीस हजार रुपए का इनाम भी घोषित था कोखराज पुलिस ने इनाम घोषित उक्त अपराधी को गुलामी पुर स्थित गुड्डू ढाबा से गिरफ्तार कर लिया है और लिखा पढ़ी करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है
जानकारी के मुताबिक कड़ा धाम कोतवाली क्षेत्र के कड़ा निवासी सैयद आसिम अब्बास पुत्र कासिम अब्बास पर संगठित अपराध करने का आरोप है इन पर सैनी कोतवाली और कोखराज थाने में पूर्व से भी मुकदमा दर्ज है गुलामी पुर क्षेत्र के ढाबा में इनका बराबर आना जाना है इस बात की भनक कोखराज पुलिस को भी लग गई कोखराज थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय के नेतृत्व में मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम सक्रिय हुई और उत्तर प्रदेश के गिरोह बंद एंव समाज विरोधी क्रिया कलाप अधिनियम मु0अ0सं0 600/20 के आरोपी सैयद आसिम अब्बास पुत्र कासिम अब्बास निवासी कड़ा कोतवाली कड़ा धाम को पुलिस ने गुडडू ढाबा गुलामीपुर से गिरफ्तार कर लिया व आगे विधिक कार्य वाही की गयी गिरफ्तारी टीम में शामिल उपनिरीक्षक श्रीराकेश राय, सिपाही विकरम सिंह, सिपाही कृष्ण कुमार यादव, सिपाही चेतन बाबू मौजूद रहे।












