
रईस खान/ज्ञानेन्द्र मौर्या
मिहिपुरवा तहसील/बहराइच l पुलिस अधीक्षक बहराइच विपिन कुमार मिश्र तथा प्रभारी पुलिस क्षेत्राधिकारी मिहीपुरवा जंग बहादुर यादव के निर्देशन में अपराध तथा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अनुक्रम में मोतीपुर थानाध्यक्ष जय नारायण शुक्ला की अगुवाई में मोतीपुर पुलिस तथा एसएसबी की संयुक्त टीम को मादक द्रव्य तस्करों को गिरफ्तार करने में एक बड़ी सफलता हाथ लगी l प्राप्त सूचना के अनुसार मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम पुरैना रघुनाथपुर के पास से मोतीपुर पुलिस तथा एसएसबी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी कर बुधवार की देर रात दो मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध मादक द्रव्य तस्करों को गिरफ्तार किया l जिनकी जामा तलाशी के दौरान लाखों की कीमत का 6 किलो 400 गांजा तथा दो मोटरसाइकिल बरामद हुई l पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मोतीपुर निवासी अंकित जायसवाल पुत्र धर्मेन्द्र तथा जितेन्द्र कुमार पुत्र कमला प्रसाद के रूप में हुई l उक्त गिरफ्तारी के दौरान मोतीपुर थानाध्यक्ष जय नारायण शुक्ला,एसआई अशोक कुमार,कास्टेबल उमाशंकर त्रिपाठी, एसएसबी के श्रवण कुमार ,विजय कुमार शर्मा, तपन बरवा, राकेश आज सहित मोतीपुर पुलिस टीम व एसएसबी जवान शामिल रहे। गिरफ्तारी के संबंध में पूछे जाने पर मोतीपुर थानाध्यक्ष जयनारायण शुक्ला ने बताया कि दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल रवाना कर दिया गया है l
अवैध देशी कट्टा व चोरी के सामान के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार, भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद
मिहिपुरवा l अपराध का अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक बहराइच विपिन कुमार मिश्र तथा प्रभारी पुलिस क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा जंग बहादुर यादव के निर्देशन में मोतीपुर थानाध्यक्ष जयनरायण शुक्ल के नेतृत्व में मोतीपुर पुलिस टीम ने भारी मात्रा में चोरी के सामान के साथ दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता पाई है l प्राप्त सूचना के अनुसार मोतीपुर थाना क्षेत्र के मटिहा मोड़ से आगे रामपुर धोबियाहार रोड़ से मोतीपुर पुलिस टीम ने दो शातिर चोरों को अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया l पूछताछ के दौरान गिरफ्तार चोरों की पहचान थाना खैरीघाट के ग्राम टिपरी बरुही निवासी कमलेश पुत्र अंगनू बहेलिया व विक्रम पुत्र बिन्द्रा के रूप में हुई l गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर मोतीपुर पुलिस टीम ने अभियुक्तों के कब्जे से एक अदद लैपटांप, तीन अदद मोबाइल, साउण्ड ,बुफर ,डाटा केबिल, कलकुलेटर आदि बरामद किया l उक्त गिरफ्तारी के दौरान उपनिरीक्षक अवधेश कुमार द्विवेदी,कास्टेबल तेज प्रताप सिंह, विशाल सिंह, सुरेश कुमार गुप्ता सहित मोतीपुर पुलिस टीम शामिल रही l उक्त गिरफ्तारी के संबंध में पूछे जाने पर मोतीपुर थानाध्यक्ष जय नारायण शुक्ला ने बताया कि दो शातिर चोरों को अवैध कट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया है l उनकी निशानदेही पर भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया गया है l गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल रवाना कर दिया गया है l













