शातिर लुटेरे गिरफ्तार कैश और तीन मोबाइल फोन बाइक बरामद

भास्कर समाचार सेवा साहिबाबाद ।थाना कौशांबी पुलिस ने कुछ दिन पूर्व में हुई लूट की घटनाओं के अनावरण हेतु चलाए गए अभियान के अंतर्गत दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर उनसे कैश और लूट के तीन मोबाइल फोन, तथा लूट की घटना में प्रयोग की जाने वाली बाइक बरामद की है ।
एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना कौशांबी क्षेत्र में घटित हुई लूट की घटनाओं के अनावरण हेतु दो टीमें बनाई गई थीं,। जिन्होंने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के आधार पर सक्रिय अपराधियों की जानकारी प्राप्त की। एक सूचना के आधार पर सोमवार को मैक्स अस्पताल के पीछे बंद पड़े मॉल वाले रोड सेक्टर 1 वैशाली से दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान अमन पुत्र पुत्तनअली निवासी नाहर खां सराय नई बस्ती थाना कोतवाली बदायूं हाल पता ई- 184 गली नंबर 5 दूसरा पुस्ता उस्मानपुर दिल्ली तथा रोहित कुमार मिश्रा पुत्र ज्वाला प्रसाद मिश्रा निवासी ग्राम जगदीशपुर पट्टी थाना सरपताह जिला जौनपुर हाल निवासी मकान संख्या 184/ 1 गली नंबर 5 तीसरा पुस्ता उस्मानपुर दिल्ली है। इनसे लूट के तीन मोबाइल फोन,कैश 5570 और घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। इसके अलावा 235 ग्राम नशीला पाउडर अल्पाजोलय बरामद हुआ है।इनके खिलाफ करीब डेढ़ दर्जन मामले लूट व नारकोटिक्स के विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

खबरें और भी हैं...