फ्लाईओवर पर मोटरसाइकिल फिसलने से दो युवक घायल


भास्कर समाचार सेवा
नजीबाबाद
। दो दोस्त मोटरसाइकिल से घूमने गए थे। जब वे भारत टॉकीज के फ्लाईओवर पर चढ़े तो अचानक उनकी मोटरसाइकिल फिसल गई। जिसके कारण शाहरुख पुत्र इसरार अहमद निवासी चौक गंभीर रूप से घायल हो गया। वह काफी समय तक ओवर ब्रिज पर ही पड़ा रहा। 112 को फोन करा लेकिन वह भी नहीं आई। काफी समय के बाद सेंट मैरी हॉस्पिटल की एंबुलेंस घायल के पास पहुंची और शाहरुख को उठाकर पूजा अस्पताल ले गई। उसका दोस्त फरहान मामूली रूप से घायल हो गया। पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची लेकिन शाहरुख के पापा इसरार अहमद घटनास्थल पर पहुंच गए थे। उन्होंने तुरंत अपने बच्चे को अस्पताल पहुंचाया।

खबरें और भी हैं...