
शटर तोड़कर की लाखों की चोरी
भास्कर समाचार सेवा गाजियाबाद। नेशनल हाईवे पर थाने से चंद कदमों की दूरी पर बेखोफ चोर ने मोबाइल शॉप को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए कीमत के 8 मोबाइल फोन और 16 हजार की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित मोबाइल संचालक द्वारा सुबह जब देखा तो शटर उखड़ा पड़ा था और दुकान के सीसीटीवी फुटेज में चोर की पूरी करतूत कैद हो गई। जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे पर परवेज आलम पुत्र हैदर अली द्वारा मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान की शॉप का संचालित करते हैं। इसी बीच गुरुवार की रात्रि एक चोर द्वारा दुकान का शटर तोड़कर उसमें अंदर बढ़कर महंगे मोबाइल और गल्ले में रखे करीब 16 हजार रुपए लेकर चोर फरार हो गया। सुबह पीड़ित द्वारा दुकान का शटर टूटा हुआ देखकर आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह सीसीटीवी फुटेज में चोर को दुकान के अंदर बढ़ते हुए और चोरी करते हुए साफ तौर पर देखा गया। पीड़ित द्वारा चोरी की तहरीर पुलिस में दर्ज कराई है । पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोर को गिरफ्तार करने का दावा भी किया है । एसीपी निमिष पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया कि मसूरी थाना क्षेत्र में मोबाइल शॉप पर एक चोर द्वारा मोबाइल और नगदी चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर चोर को चिन्हित किया जा रहा है। चोर को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












