बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गतराष्ट्रीय बालिका दिवस होगा आयोजन

महिला कल्याण विभाग 18 जनवरी 2023 से 24 जनवरी 2023 तक आयोजित करेगा

भास्कर समाचार सेवा आगरा। सेंट जोसेफ स्कूल में बालिकाओं को समस्त विभागीय योजनाओं, समस्त हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत महिला कल्याण विभाग द्वारा 18 जनवरी 2023 से 24 जनवरी 2023 तक राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाएगा।
कल्याण फाउंडेशन द्वारा बुधवार को सेंट जोसेफ स्कूल में बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस के बारे में एवं डा० सीमा द्वारा भ्रूण हत्या, स्वास्थ्य, महामारी आदि के बारे में जानकारी दी गई तथा सैनिटरी पैड्स वितरण किए गए।
शिक्षा विभाग ने शिक्षा से जुड़ी जानकारी दी गई। जिसमें इसके साथ ही हस्ताक्षर अभियान व शपथ पत्र का कार्यक्रम किया गया।
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी, मनोज कुमार पुष्कर, गोपाल तिवारी, वर्तिका दिक्षित, लवकेश सेहरा, शिखा दिक्षित, प्रतिमा भार्गव, डॉक्टर सीमा सिंह, सेंट जोसेफ की प्रधानाचार्य अध्यापक बालक बालिकाएं व अन्य लोग उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...