
भास्कर समाचार सेवा मुरादनगर । गांव नबीपुर में रालोद नेताओं व किसानों ने मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी से गन्ने का रेट घोषित की मांग करते हुए पत्र लेखन अभियान चलाया । रालोद नेता पंडित अरूण शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के निर्देश पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गन्ने का लाभकारी मूल्य घोषित कराने के लिए गावों व देहात में अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि करीब दो महीने से गन्ना फैक्ट्री चल रही है उसके बावजूद आजतक गन्ने की फसल का मूल्य तय नहीं हुआ है। तथा पिछले सत्र में 25 सितंबर को गन्ने के रेट की घोषणा हो गई थी, जबकि गन्ना मिल 1 नवम्बर को चालू हुए थे। कारण था उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव थे। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने वादा किया गया था कि 14 दिन में गन्ने की फसल का भुगतान कर दिया जाएगा। अगर नहीं हुआ तो ब्याज सहित भुगतान किया जाएगा। लेकिन यह सब बातें हवाई साबित हुई हैं । गन्ना किसानों की हालत बहुत खराब है, परिवारों का पालन पोषण करना दूभर हो चुका है। इस पीड़ा को महसूस करते हुए देश के किसानों और कमेरों के नेता चौधरी जयन्त सिंह ने गन्ना किसानों से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के नाम 1 लाख पत्र लिखवाने का लक्ष्य तय किया है। इस अभियान को राष्ट्रीय लोकदल द्वारा संचालित किया जा रहा है। जिसके तहत आज मुरादनगर विधानसभा के नबीपुर, मिलक चकरपुर और सुल्तानपुर गांव में पत्र लेखन अभियान चलाया गाय। इस इस मौके पर पं अरुण शर्मा, नीरज चौधरी, कुलदीप चौधरी, जसवीर चौधरी, बालेश्वर चौधरी, रवि कुमार, बिट्टू सुल्तानपुर आदि लोग उपस्थित रहे।













