उन्नाव : संदिग्ध हालत मिली तीन किशोरियां, दो की मौत, एक की हालत गंभीर

उन्नाव(भास्कर)। जिले में युवतियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की कोशिशें विफल ही नज़र आती है। अपराधियो के हौसले बुलंदियों पर है, जिले के एक गांव में 3 किशोरियों को जहर देने वाली घटना इस बात का जीता जागता प्रमाण है।


असोहा थाना क्षेत्र के गांव बबुरहा में बुधवार शाम को खेत मे बदहवास हालत में गांव की ही तीन किशोरियां मिली। जानकारी के मुताबिक गांव की ही काजल(13), कोमल(16) व रोशनी दोपहर में रोज की तरह खेत मे घास काटने गयी थी। काफी देर बाद जब तीनो घर वापस नही आई तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। काफी देर बाद खेत मे ही तीनो बेहोशी के हालात में मिली।

तीनो के हांथ पैर कपड़े से बंधे थे।आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गयी मौके पर पहुंची पुलिस ने युवतियों को सीएचसी भेजा जहां डॉक्टरों ने काजल और कोमल को मृत घोषित कर दिया और रोशनी को जिला अस्पताल रिफर कर दिया। मौके पर एसपी समेत कई थानों की फोर्स भी घटनास्थल पर पहुंच गयी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीनों लड़कियों की हालत को देखते हुए लग रहा है कि कोई जहरीला पदार्थ खिलाया गया है।

मामले की संगीनता को देखते हुए जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने अस्पताल पहुंच घटना की जानकारी ली और मामले के जल्द खुलासे की भी बात कही। खबर लिखे जाने तक रोशनी की हालत नाजुक बताई जा रही है साथ ही उसे कानपुर रिफर कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...