उन्नावः दुष्कर्म के आरोपी कुलदीप सेंगर के छोटे भाई की दिल्ली में मौत

भारतीय जनता पार्टी के एक समय तेजतर्रार विधायक माने जाने वाले और जेल में बंद कुलदीप सेंगर के भाई मनोज सेंगर का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। मनोज सेंगर कुछ समय से दिल्ली में रह रहे थे।

कुलदीप सेंगर की तरह ही उनके भाई अतुल सेंगर पर हत्या का आरोप है और उनकी पैरवी के लिए मनोज सेंगर कुछ समय से दिल्ली में ही रह रहे थे। दिल्ली के उनके फ्लैट पर आज सुबह के समय उनको दिल का दौरा पड़ा और कुछ देर में ही हृदय गति रुकने से उनकी मौत हुई। उनके मौत का समाचार उनके परिजनों, समर्थकों व गांव तक पहुंचा है।

मनोज सेंगर की मौत की सूचना मिलने पर कुलदीप सेंगर ने अपने भाई के शव को दिल्ली से लखनऊ लाने के लिए उन्नाव स्थित आवास से कुछ लोगों को दिल्ली भेजा है। शव को लखनऊ लाकर उन्नाव पहुंचाया जायेगा और वहीं पर उनका दाह संस्कार होगा। सोमवार को शव के अंतिम संस्कार किया जायेगा, जिसमें शामिल होने के लिए कुलदीप सेंगर के वकील पैरोल की मांग करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha