UP 7th Phase : मऊ में BJP-SP-BSP में कांटे का मुकाबला, भाजपा को मिल रही यहां कड़ी टक्कर

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें चरण में मऊ जिले की चारों सीटों पर मतदान होना है. बदले हुए समीकरण के चलते इस बार भाजपा को यहां कड़ी टक्कर मिल रही है. 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Elections 2022) के सातवें और आखिरी चरण का मतदान 7 मार्च को होगा. इस चरण में 54 सीटों पर मतदान होना है. प्रत्याशियों की बात करें तो 613 व्यक्ति चुनाव मैदान में हैं. इस चरण में नक्सल प्रभावित चकिया, दुद्धी और राबर्ट्सगंज सीट पर भी मतदान होना है. बता दें कि मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक होगा इसलिए इन सीटों पर मतदान से 48 घंटे पहले शनिवार शाम 4 बजे तक ही चुनाव प्रचार हुआ. अन्य सीटों पर शाम 6 बजे तक चुनाव प्रचार हुआ. अपने इस लेख में हम आपको मऊ जिले की सभी सीटों के बारे में बताएंगे.  

मऊ जिले की मधुबन विधानसभा सीट पर साल 2017 में भाजपा के प्रत्याशी ने जीत हासिल की थी. भाजपा के दारा सिंह चौहान ने कांग्रेस के अमरेश चंद को 29,415 वोटों से हराया था. भाजपा ने इस बार यहां से रामविलास चौहान को टिकट दिया है. वहीं, सपा ने उनके खिलाफ उमेश पांडेय को चुनाव मैदान में उतारा है. कांग्रेस की बात करें तो उन्होंने अमरेश चंद्र पांडेय को अपना प्रत्याशी बनाया है. बीएसपी की तरफ से नीलम सिंह कुशवाहा चुनाव मैदान में हैं. आम आदमी पार्टी ने फौजी किशन लाल गोंडी को यहां से टिकट दिया है.

मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर साल 2019 में भाजपा के विजय कुमार राजभर ने निर्दलीय सुधाकर सिंह को 1,773 वोटों से हराया था. इस बार भाजपा ने फिर से विजय कुमार राजभर पर दांव चला है. सपा ने उनके खिलाफ भाजपा के बागी नेता दारा सिंह चौहान को अपना प्रत्याशी बनाया है. बीएसपी ने इस सीट पर वसीम इकबाल को अपना प्रत्याशी बनाया है. कांग्रेस की बात करें तो उन्होंने प्रियंका यादव को यहां से टिकट दिया है.

मऊ जिले की मुहम्मदाबाद विधानसभा सीट से साल 2017 में भाजपा के प्रत्याशी ने जीत हासिल की थी. भाजपा के श्रीराम सोनकर ने बसपा के राजेंद्र कुमार को 538 वोटों से मात दी थी. वोटों के अंतर से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि मुकाबला कितना कांटे का था. भाजपा ने इस बार यहां से श्रीमती पूनम सरोज को अपना प्रत्याशी बनाया है. सपा ने उनके खिलाफ राजेंद्र कुमार को चुनाव मैदान में उतारा है. कांग्रेस की बात करें तो उन्होंने बनवारी राम पर दांव चला है. बसपा ने इस सीट पर धर्म सिंह गौतम को अपना प्रत्याशी बनाया है. आम आदमी पार्टी ने यहां से अंकित कुमार राव को टिकट दिया है.

मऊ जिले की मऊ विधानसभा सीट पर बसपा के मुख्तार अंसारी ने जीत हासिल की थी. उन्होंने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के महेंद्र राजभर को 8698 वोटों से मात दी थी. माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी इस बार सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं, भाजपा ने उनके खिलाफ अशोक सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है. कांग्रेस की बात करें तो उन्होंने माधवेंद्र सिंह पर दांव चला है. बसपा ने यहां से भीम को अपना प्रत्याशी बनाया है. वहीं, आम आदमी पार्टी ने विक्रमजीत सिंह को टिकट दिया है.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें चरण में इन 54 विधानसभा सीटों पर होगा मतदान

ओबरा, अतरौला, अजगर, औराई, भदोही, चकिया, छांबी, दुद्धी, दीदारगंज, गोपालपुर, घोसी, ज्ञानपुर, मधुबन, मुबारकपुर, मोहम्मदाबाद गहना, मऊ, मछली शहर, मिर्जापुर, मरियाहू, मझवां, मोहम्मदाबाद, मुगलसराय, मुंगरा बादशाहपुर, रॉबर्ट्सगंज, रोहनियां, सकलडीहा, सागरी, शिवपुर, सेवापुरी, सैयदपुर, चुनार, शाहगंज, जौनपुर, मल्हानी,बदलापुर, पिंडारा, आजमगढ़, निजामाबाद, जमानिया, फूलपुर- पवई, लालगंज, मेहरगढ़, जाफराबाद, सैदपुर, मरिहां, घोरावल, वाराणसी उत्तर, वाराणसी दक्षिण, वाराणसी कैंट, गाजीपुर, जंगीपुर और जहूराबाद.

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha