यूपी : पटाखा बनाते समय बड़ा विस्फोट, पुलिस मौके पर मौजूद..

रायबरेली । रायबरेली जिले के भदोखर थाना क्षेत्र के मानहेरू गांव में गुरुवार रात करीब 10ः30 बजे पटाखा बनाते समय हुए विस्फोट में छह लोग घायल हो गए। सूचना पाकर जिलाधिकारी नेहा शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक गोपीनाथ और कई अधिकारी गांव पहुंचे।
पुलिस का कहना है कि मो. शमीम के यहां झोपड़ी में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। विस्फोट की वजह से झोपड़ी में रखे सिलेंडर में आग लग गई। यह देखकर लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।

दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। हादसे में शाहिला बानो, सईद, अनीस, जरीना बानो, जमील और रईस गंभीर रूप से झुलस गए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें चार की हालतनाजुक है। जिलाधकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha