यूपी : शाहजहांपुर में शटरिंग गिरने से मृतकों की सख्या बढ़कर हुई तीन, 15 घायल

शाहजहांपुर में शटरिंग गिरने से मृतकों की सख्या बढ़कर हुई तीन, 15 घायल

शाहजहांपुर, . उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में रामचन्द्र मिशन क्षेत्र में निर्माणाधीन प्राईवेट स्कूल की शटरिंग गिर जाने से मरने वाले मजदूरो की संख्या बढ़कर तीन हो गयी है।

जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने सोमवार को यहां बताया कि बाबा ढाबे के पास दून इंटरनेशनल कालेज की बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा था। रविवार को निर्माणाधीन बिल्डिंग के एक बड़े हिस्से में लिंटर डाले जाने की तैयारी चल रही थी जिससे मलबे में 18 मजदूर दब गए।

उन्होने बताया घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया। घायल मजदूरों में से दो ने रविवार रात में ही दम तोड़ दिया था जबकि एक मजदूर ने सोमवार तड़के दम तोड़ दिया।

त्रिपाठी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने रेस्क्यू अापरेशन शुरु कर दिया था। उन्होने बताया कि मृतको की पहचान मनोज कुमार(22) तथा परमेश्वर (30) के रूप में हुई है जबकि एक व्यक्ति शिनाख्त नही हो पायी है। मृतकों के परिजनों तथा घायलों को मुआवजा दिलाये जाने के लिए श्रम विभाग से बात की जा रही है। विनियमित विभाग की ओर से मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने ठेकेदार समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गयी है। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नही जाएगा।

 

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha