‘दिव्या को करता था परेशान’… प्रज्ञा के गंभीर आरोपों के बीच 1 करोड़ के मुआवजे की कहानी क्या है?

हां मुझे सब पता था...' बहन की हत्या में मानस के स्टेटस पर नाम आने के बाद  प्रज्ञा मिश्रा ने दिया जवाब - Yes I know everything Pragya Mishra social  post after

Divya Mishra Murder:  लखनऊ के गोमतीनगर में आईसीआईसीआई बैंक अधिकारी दिव्या मिश्रा की हत्या के बाद मामला लगातार उलझता जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, दिव्या की हत्या के बाद उनके पति मानस वाजपेयी ने घर पहुंचकर अपनी बहन की भी हत्या की और फिर खुदकुशी कर ली। शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद को अहम वजह माना जा रहा है।

‘1 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग’ का दावा

दिव्या और मानस के बीच विवाद तलाक की प्रक्रिया तक पहुंच चुका था। दावा है कि दिव्या ने भरण-पोषण, स्त्रीधन और अन्य मांगों को लेकर करीब 1 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की थी। पुलिस अब तलाक से जुड़े दस्तावेजों और आर्थिक विवाद की जांच कर रही है।

बहन की जिम्मेदारी को लेकर भी तनाव?

बताया जा रहा है कि मानस अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही बहन तूलिका की देखभाल करता था। दावा है कि इसे लेकर भी पति-पत्नी के बीच विवाद होता था। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

‘शादी के शुरुआती दिनों से परेशान करता था’

दिव्या की बहन और पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट में मानस पर मानसिक प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि शादी के शुरुआती दिनों से ही दोनों के बीच तनाव था और छोटी-छोटी बातों पर विवाद होता था। प्रज्ञा ने खराब ऑनलाइन ग्रॉसरी सामान को लेकर मारपीट तक का आरोप लगाया है।

काश तुम इतनी सीधी ना होतीं, मां को कैसे बताऊं कि तुम नहीं रही..', बहन दिव्या को याद कर भावुक हुईं प्रज्ञा मिश्रा, पोस्ट में बयां किया दर्द - divya ...

‘दिव्या तनाव में थी, फिर भी रिश्ता बचाना चाहती थी’

प्रज्ञा ने दावा किया कि दिव्या ने हाथ पर मानस के नाम का टैटू भी बनवा रखा था और तमाम परेशानियों के बावजूद रिश्ता बचाने की कोशिश कर रही थीं। उन्होंने दिव्या के तनाव और एक्सीडेंट का जिक्र भी किया, हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि बाकी है।

पुलिस के सामने कई सवाल

अब पुलिस तलाक के दस्तावेज, कथित आर्थिक विवाद, सीसीटीवी फुटेज, फोरेंसिक साक्ष्य और परिजनों के बयान खंगाल रही है। फिलहाल प्रज्ञा के आरोप परिवार का पक्ष हैं। इनकी सच्चाई और वारदात की असली वजह जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha