उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने आंदोलनो में शहीद व्यापारियों को दी श्रद्धांजलि

भास्कर समाचार से

वा मुरादनगर । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने न्यू जिला पंचायत मार्केट स्थित कार्यालय पर विभिन्न आंदलनो में शहीद हुए व्यापारियों को श्रद्धांजलि दी गईं। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मुरादनगर के अध्यक्ष कुंवर शहजाद चौधरी ने बताया कि 26 मई_1979 को लखनऊ के अमीनाबाद में बिक्री कर विभाग के सर्वे में छापे को बंद कराने को लेकर के तत्कालीन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने में पुलिस की गोली से 25 साल का एक नवयुवक हरिश्चंद्र अग्रवाल की मृत्यु हो गई थी। तब से लेकर विभिन्न व्यापारी आंदोलनों व व्यापारियों के सम्मान के लिए 14 व्यापारी अलग-अलग आंदोलनों में शहीद हुए हैं। उनकी याद में प्रत्येक वर्ष 26 मई को व्यापार मंडल शहीद दिवस के रूप में मनाता है । शुक्रवार को कव्यापारी जगत के हितों के लिए कर्तव्य वेदी पर शहीद हो गए बहादुर व्यापारी साथियों को याद किया गया । कुंवर शहजाद चौधरी नगर अध्यक्ष श्रीमती दमयंती सिंह महिला अध्यक्ष मुरादनगर, महामंत्री त्रिवेंद्र गुप्ता सचिव नितिन शर्मा , संजय सिंघल, अमित गर्ग, रेलवे रोड अध्यक्ष सुनील नागपाल और महामंत्री सुरेंद्र कुमार, ललित गोयल, संजय मित्तल ,सचिन सक्सेना और दर्जनों व्यापारी आज श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...