उत्तराखंड : कराटे बेल्ट टेस्ट में 40 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

बाजपुर। श्री राम भवन धर्मशाला में कराटे बेल्ट टेस्ट का आयोजन किया गया, जिसमें कराटे काई इंटरनेशनल एसोसिएशन के महागुरु सिहान रविंद्र कुमार शर्मा एवं क्योंसी सूरजीत छारी ने कराटे बेल्ट परीक्षा ली। सूर्या कराटे स्पोर्ट्स एकेडमी के कोच सोनू यादव ने बताया कि कराटे बेल्ट परीक्षा एवं ट्रेनिंग में 40 बच्चों ने प्रतिभाग किया।

अरुण यादव ने ब्लू और पर्पल बेल्ट प्राप्त की। अर्जुन सिंह ने ब्लू और पर्पल बेल्ट प्राप्त की, जबकि प्रदुम यादव और देवांश यादव ने ऑरेंज बेल्ट प्राप्त की। कराटे बेल्ट टेस्ट में खिलाड़ियों ने जमकर प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों को बाजपुर नगरवासियों ने हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha