उत्तराखंड: भाजपा ने किया जनता को छलने का काम: वीरेंद्र

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ने युवाओं को पार्टी से जोड़ने का किया आह्वान

भास्कर समाचार सेवा

किच्छा। प्रदेश की भाजपा सरकार ने प्रदेश को पीछे धकेलने का काम किया है। जनता परिर्वतन करते हुए प्रदेश में विकास की सोच रखने वाली कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाने का काम करेगी।

उक्त वक्तव्य कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र रावत ने नगर पहुंचने पर कांग्रेस प्रदेश सचिव के आवास पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहे। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पार्टी की नीतियों से युवाओं को अवगत कराते हुए युवाओं को जोड़ने का आह्वान किया।

इस मौके पर ठाकुर महेंद्र सिंह, देवेंद्र चौधरी, मोहर सिंह, अरुण तनेजा, ब्रह्मानंद पुरोहित, संदीप कुमार, नगेंद्र यादव, मुन्ना चौबे, रवि गंगवार, फिरदौस सलमानी, नाजिम, असिम आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha