
वार्ड नंबर 13 सरस्वती नगर, विभव नगर सहित कई क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था की मांग
टूटी फूटी सड़कें नाली खरंजा आदि दुरूस्त कराने की उठाई मांग
भास्कर समाचार सेवा
फिरोजाबाद। अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के प्रदेश महासचिव राजू वाल्मीकि के नेृ़तत्व में पदाधिकारियों संग नगर निगम कार्यालय पहुंचकर संबंधित अधिकारी को ज्ञापन दिया गया।
जिसमें वार्ड नंबर 13 सरस्वती नगर, विभव नगर, कौषल्या नगर, मथुरा नगर, जैन नगर, गुंजन कालोनी आदि क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था दवाओं का छिड़काव तथा लोगों के आधार कार्ड बनवाने आदि समस्याओं को दूर कराने की बात कही गई। ज्ञापन में उपरोक्त क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था में सुधार, लाइट व्यवस्था में सुधार, तमाम लोगों के आधार कार्ड नहीं बने कैम्प लगवाकर आधार कार्ड बनवाने की मांग, कहीं कहीं पानी की व्यवस्था खराब में सुधार, उपरोक्त क्षेत्र में दवाओं का छिड़काव कराने की मांग, टूटी फूटी सडकें व नाली खरंजों की मरम्मत कराने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में योगेष वाल्मीकि, रवि आजाद, पवन चैहान, संदीप चैहान, कमल वाल्मीकि, टुण्डामल
वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।














