
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में होली और जुमे के मौके पर खास सुरक्षा इंतजाम किए गए थे. विशेष रूप से लाट साहब के जुलूस के दौरान अधिकारियों ने सतर्कता बढ़ा दी थी. रास्ते में पड़ने वाली मस्जिदों को तिरपाल से ढक दिया गया और मुस्लिम समाज ने नमाज का समय भी पहले ही बढ़ा दिया था. बावजूद इसके, जब लाट साहब का जुलूस कड़ी सुरक्षा में निकला, तो कुछ जगहों पर हुड़दंगियों ने बवाल मचाया. जुलूस के दौरान खेरनीबाग, बड़े लाट साहब और घंटाघर के पास तीन प्रमुख स्थानों पर हिंसक घटनाएं हुईं.
सदर बाजार थाना क्षेत्र के खेरनीबाग इलाके में जब जुलूस के दौरान पुलिस ने हुड़दंगियों को रोका, तो उन पर पथराव किया गया. इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी लाठीचार्ज किया. इस दौरान कई लोग घायल हुए. आरएएफ के दस्ते ने घंटाघर पर भी लाठीचार्ज किया, जहां जुलूस में शामिल लोग और पुलिस के बीच संघर्ष हुआ. हुड़दंगियों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर फेंके, जिससे स्थिति और बिगड़ी. पुलिस ने जुलूस के आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत की और कई लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा.
यूपी के हर जिले में शांतिपूर्ण चल रहा होली और जुमे की नमाज का आयोजन शाहजहांपुर में कुछ हुड़दंगियों के कारण बवाल में बदल गया। पुलिस पर पथराव किया गया तो आएएफ ने भी लाठीचार्ज कर हुड़दंगियों को खदेड़ा और दौड़ा-दौड़ाकर पीटा भी।#holi #Holi#Holi2025 pic.twitter.com/SIX1HKDdmE
— yogesh hindustani (@yogeshhindustan) March 14, 2025
















अखिलेश यादव का वाराणसी में बड़ा ऐलान: ‘2027 में खुद नहीं लडूंगा विधानसभा चुनाव, सीधे मुख्यमंत्री पद की लूंगा शपथ’; भाजपा पर बोले तीखे हमले