मॉल की तीसरी मंजिल से कूदी लड़की, दर्दनाक हादसे का वीडियो आया सामने!

ये तस्वीरें दिल दहलाने वाली है. एक लड़की मॉल की तीसरी मंजिल से कूद गई और उसे कोई बचा नहीं पाया. मॉल का एक कर्मचारी उसकी नीयत और हरकतों को भांपकर उसे बचाने के लिए भागा भी लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था. लड़की ने चीखते हुए तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी.

लड़की धड़ाम से नीचे गिरी और फ्लोर पर चारों ओर अफरा तफरी मच गई. कोई कुछ समझ ही नहीं पाया कि हुआ क्या है. मामला मध्यप्रदेश की राजधानी इंदौर के एक मॉल C-21 का है. युवती का हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे मॉल के कर्मचारियों ने अस्पताल में भर्ती करवा दिया है.

शुरूआती जांच में ये पता चला है, कि लड़की ने आत्महत्या की कोशिश की है. उसके पास से एक नोट भी मिला है, जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है. बताया जा रहा है, कि युवती के पति की सड़क हादसे में 2 दिन पहले ही मौत हो गई है, जिससे युवती सदमें में है, इसकी शादी 15 दिन पहले ही उज्जैन के एक युवक से हुई थी. युवती के पास जो नोट मिला है, उसमें भी उसने पति के साथ अंतिम संस्कार करने की इच्छा जाहिर की है.

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया, कि युवती पति की मौत के बाद पिता के साथ फरीदाबाद जा रही थी. एयरपोर्ट के पास से जूस पीने के नाम पर पिता से वो अलग हो गई है. पिता उसका एयरपोर्ट पर ही इंतजार कर रहे थे लेकिन वो वहां से मॉल पहुंच गई और तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की. हालांकि युवती के फोन से पिता का नंबर निकालकर उन्हें अस्पताल बुला लिया गया है. तस्वीरें बेहद डरावनी है. और सोचने पर मजबूर करने वाली भी कि क्या लोगों के जीवन में इतना तनाव बढ़ गया है, कि उसका इलाज उन्हें सिर्फ जान देना ही दिख रहा है. वीके न्यूज़ की रिपोर्ट.

खबरें और भी हैं...