VIDEO….बंगाल में ‘सुवेंदु राज’ का ऐतिहासिक श्रीगणेश: बांग्ला में ली CM पद की शपथ, राज्यपाल ने दिलीप घोष और अग्निमित्रा सहित 5 मंत्रियों को भी दिलाई शपथ

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की सियासत में आज एक नया इतिहास रचा गया। कोलकाता का ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड उस समय ‘जय श्री राम’ और ‘शंख ध्वनि’ के उद्घोष से गूंज उठा, जब सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। सुवेंदु राज्य में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने विशेष रूप से बांग्ला भाषा में ईश्वर के नाम पर शपथ लेकर बंगाल की मिट्टी और संस्कृति के प्रति अपना अटूट प्रेम प्रदर्शित किया। शपथ लेने के तुरंत बाद सुवेंदु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास पहुंचे और झुककर उनका आशीर्वाद लिया।

सुवेंदु की नई टीम: दिलीप घोष और निषिथ प्रमाणिक सहित 5 मंत्रियों ने ली शपथ

राजभवन के बजाय जनता के बीच आयोजित इस भव्य समारोह में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने सुवेंदु अधिकारी के साथ 5 अन्य वरिष्ठ विधायकों को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई। सुवेंदु की इस नई कैबिनेट टीम में अनुभवी और फायरब्रांड नेताओं का संतुलन देखने को मिला है। शपथ लेने वाले मंत्रियों में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू और पूर्व केंद्रीय मंत्री निषिथ प्रमाणिक के नाम शामिल हैं। इन चेहरों को शामिल कर भाजपा ने राज्य के अलग-अलग अंचलों और समुदायों को साधने की कोशिश की है।

मंच पर महाजुटान: 20 राज्यों के CM और गुरुदेव को श्रद्धांजलि

इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के साथ एनडीए शासित राज्यों के 20 मुख्यमंत्री कोलकाता पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत बेहद गौरवमयी रही। प्रधानमंत्री मोदी ने मंच पर पहुंचते ही विश्वकवि रवींद्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम का टैगोर को नमन करना बंगाल की महान विरासत के प्रति भाजपा के गहरे सम्मान के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।

जब झुक गया पीएम का सिर: 98 साल के माखनलाल सरकार के छुए पैर

समारोह के दौरान एक ऐसा क्षण भी आया जिसने लाखों समर्थकों का दिल जीत लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने मंच पर भाजपा के सबसे बुजुर्ग और 98 वर्षीय कर्मठ कार्यकर्ता माखनलाल सरकार को विशेष सम्मान दिया। जैसे ही पीएम मंच पर आए, वे सीधे माखनलाल जी के पास पहुंचे, उन्हें आदरपूर्वक शॉल ओढ़ाया और फिर सबके सामने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस भावुक पल ने वहां मौजूद हर शख्स को प्रभावित किया। सम्मान से अभिभूत बुजुर्ग कार्यकर्ता ने भी प्रधानमंत्री को काफी देर तक अपने गले से लगाए रखा।

राष्ट्रवादी आंदोलन के जीवित स्तंभ हैं माखनलाल

माखनलाल सरकार का सम्मान दरअसल उन संघर्षों का सम्मान है जो उन्होंने दशकों तक किए। 1952 में जब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर में तिरंगा फहराने का आंदोलन शुरू किया था, तब माखनलाल उनके साथ थे और इस दौरान वे जेल भी गए थे। 98 वर्ष की आयु में भी वे राष्ट्रवादी विचारधारा के लिए एक प्रेरणापुंज बने हुए हैं। आज सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में बनी पहली भाजपा सरकार के मंच पर उन्हें मिला यह स्थान भाजपा के ‘कार्यकर्ता प्रथम’ के सिद्धांत को चरितार्थ करता है।

खुदीराम टुडू, अशोक कीर्तनिया और निषिथ प्रमाणिक भी मंत्री बने

दिलीप घोष ने मंत्री पद की शपथ ली

अग्निमित्रा पाल ने मंत्री पद की शपथ ली, 2 तस्वीरें

अग्निमित्रा पाल पश्चिम बंगाल की असनसोल दक्षिण विधानसभा सीट से BJP विधायक हैं। वे 2021 में पहली बार इस सीट से विधायक चुनी गई थीं। 2026 में दूसरी बार जीत दर्ज की। उन्होंने 2022 का आसनसोल लोकसभा उपचुनाव और 2024 का मेदिनीपुर लोकसभा चुनाव भी लड़ा, लेकिन दोनों चुनाव हार गईं।

सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment