VIDEO : अज्ञात कारणों में युवक ने लगाई फांसी, परिवार में मचा कोहराम

क़ुतुब अन्सारी
बहराइच l कोतवाली देहात क्षेत्र के गाड़ियनपुरवा में देर शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब फांसी के फंदे से लटकता 28 वर्षीय युवक का शव फासी के फंदे से लटकता उसके ही कमरे से बरामद हुआ। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर युवक के शव को बाहर निकाला और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई।

https://youtu.be/tc_5CO0OBRw


इस संबंध में जानकारी देते हुए टी.एन दुबे क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही मौके पर पहुंची देहात कोतवाली की पुलिस ने शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक युवक के भाई लल्लन निषाद का कहना है कि उसका भाई कल शाम में घर वापस लौट कर आया और साथ में बैठा तब तक उन्हें ऐसा एहसास नहीं हुआ कि कुछ ऐसी हरकत कर बैठेगा।

उन्होंने बताया कि उसकी शादी हो गई है और उसकी पत्नी से उसका विवाद चल रहा है। जिसको लेकर उसकी पत्नी अपने मायके में ही रह रही है। आए दिन फोन पर पत्नी से उसकी बाता कहानी होती रहती थी। तो कहीं ना कहीं संदेह के घेरे में उसकी पत्नी भी आ रही है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे पुलिस ने कहा है उसके ऊपर ने भरोसा वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

खबरें और भी हैं...