
-ग्रामीणों ने डीपीआरओ को सौंपा सात सूत्रीय मांग पत्र
-गोला ब्लाक के डाड़ी खास गांव का मामला
गोरखपुर। गोला विकास खंड के ग्राम सभा डाड़ीखास के ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पर पैदल मार्च निकाल ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव पर विकास कार्यो को कराने में सरकारी धन के बंदरबाट का आरोप लगाया। और विकास भवन पर प्रदर्शन करने के साथ ही डीपीआरओ हिमांशु शेखर को सात सूत्रीय मांग पत्र सौंप गांव में हुए विकास कार्यो की जांच की मांग किया।
बुधवार को दीदउ गोरखपुर विश्व विद्यालय के छात्र नेता व समाजसेवी मनीष ओझा के नेतृत्व मे तकरीबन दो दर्जन ग्रामीण छात्र संघ चैराहे से विकास भवन गोरखपुर तक ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पवन सिंह के विरोध मे पैदल मार्च करते हुए विकास भवन पर धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के दौरान स्थल पर धरना स्थल पर पंहुचे जिला पंचायत राज अधिकारी हिमांशु शेखर को ग्रामीणों के द्वारा सात सुत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। मांग पत्र के द्वारा वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि पर विकास के लिये सरकार के द्वारा भेजे गये धन का दुरूपयोग करने का आरोप लगाया गया। पत्र के द्वारा आरोप लगाया गया कि गांव में किसी भी प्रकार का विकास कार्य नहीं किया गया है वहीं मनरेगा के धन में भी भारी अनियमितता की गयी है। आचार सहिंता के पहले ही ग्राम सभा में हुए विकास कार्यों की जांच कराने की मांग की गयी।
धरना प्रदर्शन के दौरान प्रतीक त्रिपाठी, प्रकाश पाण्डेय, नारायण दत्त पाठक, हर्ष तिवारी, आशुतोष शुक्ला, कार्तिकेय यादव, सत्यवान सिंह, अमित सिंह, संगीता, बिन्दू, हरेन्द्र, सतीश, इन्द्रासन, दयानन्द, राजाराम, लक्ष्मण, कमलेश, आशा, तुफानी, संतोष, सुनीता, रामअवतार, हरि, सुरेशी आदि लोग उपस्थित रहें।










