गढ़ में आचार संहिता और धारा 144 का हुआ उल्लंघन

  • सौ मीटर के दायरे में ढोल नगाड़ों के साथ नमांकन करने पहुंचे निवर्तमान चेयरमैन सोना सिंह भास्कर समाचार सेवा
  • गढ़मुक्तेश्वर। नगर के निवर्तमान पालिकाध्यक्ष सोना सिंह ने नामांकन के लिए ढोल नगाड़ों के साथ पहुंचकर आचार संहिता और धारा 144 का उल्लंघन किया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को वापस भेज दिया और नामांकन के लिए प्रत्याशी को प्रवेश करा दिया गया।
  • बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे सपा प्रत्याशी सोना सिंह अपने समर्थकों के साथ आवास से तहसील मुख्यालय पर नामांकन के लिए निकल गए। लेकिन सपा प्रत्याशी ने अपने समर्थकों के साथ आचार संहिता का उल्लंघन किया। जिसमें हाथों में राजनैतिक दलों के झंडे, टोपी, स्टीकर, बिल्ला समेत अन्य सामान लेकर तहसील मुख्यालय के सामने पहुंच गए। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात इंस्पेक्टर शीलेष कुमार ने भीड़ को रोक दिया और समझाकर वहां से वापस भेज दिया। इस दौरान धारा 144 का उल्लंघन भी हुआ। पीएसी समेत अन्य थानों की पुलिस द्वारा बैरिकेडिंगों पर चौकसी के बाद भी दर्जनों के समर्थकों के साथ प्रत्याशी वहां पहुंच गए।
  • सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि दौ सौ मीटर के दायरे में बैरिकेडिंग हो रही है, यदि बैरिकेडिंग भीड़ अंदर आती तो उल्लंघन माना जाता, किसी भी तरह का उल्लंघन नहीं हुआ है। नामांकन के लिए सिर्फ चार लोग ही प्रवेश कर पाएं हैं।

खबरें और भी हैं...