Wanted: फरार थाना प्रभारी और दो दरोगा को पकड़वाईए और ले जाईये 25 हज़ार का इनाम

गाजियाबाद. एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने हिरासत में लिए गए सटोरियों को रिश्वत लेकर छोड़ने में आरोपित इंदिरापुरम थाने के पूर्व थाना प्रभारी दीपक शर्मा, दरोगा दीपक और सचिन की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है । सभी के खिलाफ 10 नवम्बर को एफआईआर दर्ज हुई थी।

निलंबित होने के बाद से तीनों फरार हैं।  सटोरियों को 22/23 अक्टूबर की रात पकड़ने के बाद बिना कोई औपचारिकता पूरी किए छोड़ दिया गया था। आरोप है कि सटोरियों को छोड़ने के बदले 14 लाख रुपये लिए गए। जानकारी मिलते ही एसएसपी ने क्षेत्राधिकारी किशोर कुमार को जांच सौंपकर दीपक कुमार को लाइन हाजिर कर दिया था । जांच में आरोप सही पाए जाने पर तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी ।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha