
भास्कर समाचार सेवा
मेरठ। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य काजी शादाब ने नगरायुक्त को ज्ञापन सौंपा। बताया, वार्ड-73 जैदी फार्म में सफाई व्यवस्था न होने तथा सुपरवाइजर की लापरवाही के कारण उसका ट्रांस्फर किया जाए।
काजी शादाब ने बताया, वार्ड-73 जैदी फार्म में चारों तरफ गन्दगी का ढेर लगा है। नालियाँ कूड़े से अटी पड़ी है, नालियों का पानी गन्दगी के कारण सड़कों पर आ गया है तथा सड़क पर जगह-जगह सिल्ट पड़ी है, जिससे लोगों को सड़कों पर चलने में भी परेशानी हो रही है। सर्दियों के दिनों में संक्रामक बीमारियाँ फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। विशेष रूप से ईमली वाली मस्जिद से लेकर बाले मियों तक नालियों का बुरा हाल है। नगर निगम द्वारा कई दिनों तक सफाई नहीं करायी जाती है, जिससे गन्दगी बढ़ जाती है। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा सफाई व्यवस्था के नाम पर खिलवाड़ किया जा रहा है। सुपरवाइजर की लापरवाही के कारण पूरे क्षेत्र में सफाई व्यवस्था ठप पड़ी है, पूरे वार्ड में कहीं भी सफाई कर्मचारी नजर नहीं आते है और न ही यह पता लग पाता है कि वार्ड में कितने सफाई कर्मचारी नियुक्त है।
तत्काल प्रभाव से सुपरवाइजर का हो ट्रांसफर
सुपरवाइजर फिरोज की लापरवाही को देखते हुए उसका तत्काल ट्रांस्फर किसी अन्य वार्ड में किया जाना जरूरी है। काजी शादाब ने तत्काल प्रभाव से नगर स्वास्थ्य अधिकारी को वार्ड का निरीक्षण करने तथा सफाई व्यवस्था कराने व सुपरवाईजर फिरोज का ट्रांस्फर किसी अन्य वार्ड में करने की मांग की है।













