
इंदौर। शहर के लसूडिय़ा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने फांसी (suicide) लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक बीती रात युवक एक कार्यक्रम से लौटा और फिर उसने घर पर ही फांसी लगा ली। पुलिस (police) के अनुसार रोहित पिता कमल (२२) निवासी कैलौद कांकड़ के शव को पीएम के लिए भेजा गया है। वह रिक्शा चलाता था। उसकी जल्द ही शादी होने वाली थी। परिजनों के साथ कार्यक्रम में गया था
घटना के बाद परिजनों का कहना है कि कल रात को वह अपने परिजनों के साथ ही एक कार्यक्रम में गया था। वहां से शाम को वापस लौटकर आया। इसके बाद वह किसी से बात करने का कहकर छत पर चला गया। वहां पर काफी देर तक किसी से बात कर रहा था।
पत्नी से कर रहा था बात
परिवार का मानना है कि संभवत: वह अपनी पत्नी से ही बात कर रहा होगा। जब रात में परिजनों ने देखा तो वह फांसी पर लटका हुआ था। इस पर उसे अस्पताल ले आए, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। पूरे मामले में अभी आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और जांच कर रही है।












