West Bengal & Tamil Nadu Election 2026: बंगाल में हिंसा और तमिलनाडु में थलपति विजय का जलवा, पहले चरण के मतदान में भारी बवाल

नई दिल्ली/कोलकाता/चेन्नई: लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव का आगाज आज सुबह 7 बजे से हो गया है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण और तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर आज मतदान जारी है। जहां बंगाल में 16 जिलों की 152 सीटों पर 1478 उम्मीदवारों की साख दांव पर है, वहीं तमिलनाडु में फिल्मी सितारों से लेकर दिग्गज राजनेताओं तक की किस्मत ईवीएम में कैद हो रही है। हालांकि, वोटिंग के शुरुआती घंटों में ही बंगाल के मुर्शिदाबाद से हिंसा और बवाल की खबरें सामने आने लगी हैं।

मुर्शिदाबाद में रणक्षेत्र बना पोलिंग बूथ, TMC और AUJP के बीच पत्थरबाजी

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में मतदान के बीच भारी हिंसा देखने को मिली है। यहां तृणमूल कांग्रेस (TMC) और आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी हुई, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों (Central Forces) को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। इस झड़प के बाद इलाके में डर का माहौल है, जिसे लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की गई है।

हुमायूं कबीर का पुलिस पर गंभीर आरोप, धरने पर बैठे नेता

AUJP के संस्थापक हुमायूं कबीर ने पुलिस प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। कबीर का दावा है कि नओदा पुलिस ने उनके समर्थकों के घरों में घुसकर लाठीचार्ज किया है। उन्होंने गुस्से में कहा, “जब तक दोषी अफसरों को हटाया नहीं जाता, हम धरने से नहीं उठेंगे। TMC के गुंडे जनता को डरा रहे हैं और उन्हें वोट देने से रोक रहे हैं।” कबीर ने चुनाव आयोग से तत्काल दखल देने की मांग की है।

सुवेंदु अधिकारी का ममता पर हमला, अधीर रंजन ने डाला वोट

नंदीग्राम और भवानीपुर से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने दावा किया कि बंगाल की महिलाएं इस बार ममता सरकार को उखाड़ फेंकेंगी। वहीं, कांग्रेस के दिग्गज नेता अधीर रंजन चौधरी ने बरहमपुर में अपना वोट डाला। अधीर रंजन ने केंद्रीय सुरक्षा बलों के काम की सराहना की और कहा कि उनके एजेंट सभी बूथों पर मुस्तैद हैं। सिलीगुड़ी से भाजपा उम्मीदवार शंकर घोष ने भी शांतिपूर्ण मतदान की अपील की है।

तमिलनाडु में सितारों का जमावड़ा: अश्विन ने डाला वोट, विजय के लिए उमड़ी भीड़

तमिलनाडु में एक ही चरण में हो रहे मतदान के दौरान फिल्मी और खेल जगत की हस्तियां बूथों पर नजर आ रही हैं। दिग्गज क्रिकेटर आर. अश्विन ने सुबह-सुबह मतदान कर लोगों से वोट देने की अपील की। वहीं, अपनी नई पार्टी ‘तमिलगा वेट्ट्री कजगम’ (TVK) के साथ पहली बार चुनावी मैदान में उतरे थलपति विजय जैसे ही चेन्नई के बूथ पर पहुंचे, वहां भारी भीड़ बेकाबू हो गई। विजय को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए पुलिस को काफी संघर्ष करना पड़ा। तमिलनाडु की जनता में इस बार बदलाव को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।

TVK उम्मीदवार विजय ने डाला वोट

TVK प्रमुख और तिरुचिरापल्ली पूर्व तथा पेरम्बूर निर्वाचन क्षेत्रों से उम्मीदवार विजय, चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में मतदान हो रहा है। 

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment