

भास्कर समाचार सेवा
सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ले में घर का दरवाजा खुलवा कर दो युवकों ने महिला का गला रेत दिया और फरार हो गए महिला का गला रेत ने की सूचना से मोहल्ले में हड़कंप मच गया ।सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।उधर महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला खत्रीवाड़ा निवासी शेखर की पत्नी नीचे मकान में अकेली थी। एक युवक ने आवाज देकर दरवाजा खुलवाया । दरवाजा खुलते ही महिला रजनी के सामने आते ही युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया ।महिला के चीखने चिल्लाने की आवाज सुन अन्य परिजनों को आता देख आरोपी रजनी को घायल कर मौके से फरार हो गए। महिला की गला रेत ने की सूचना पर सैकड़ों लोग मौके पर एकत्र हो गए ।उधर सूचना पर पुलिस मौके में पहुंची और जांच में जुट गई ।दिनदहाड़े हुई घटना से मोहल्ले वासियों में आक्रोश है। गला रेतने के कारणों की अभी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने एक हमलावर को दबोच लिया है और उससे पूछताछ जारी है।













