मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट के साथ महिला लाभार्थी

मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का वितरण किया

समाज में बेटियों को सम्मान दिलाना योजना का उद्देश्य: सैनी

भास्कर समाचार सेवा

पिरान कलियर। मेहवड कलां गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में आंगनबाड़ी केंद्रों पर बाल विकास विभाग की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे परियोजना के सीडीपीओ धर्मवीर सिंह व भाजपा नेता जयभगवान सैनी ने बालिकाओं की माताओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का वितरण किया। बालविकास विभाग की ओर से मेहवड कला गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित कार्यक्रम में मेहवड खुर्द, बाजुहेड़ी, मेहवड कला की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लाभार्थियो के साथ पहुंचकर उन्हें लाभ दिलाया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा नेता जयभगवान सैनी व सीडीपीओ धर्मवीर सिंह ने महिलाओं की माताओ को मुख्यमंत्री माहलक्ष्मी किट वित्तरीत की। इस दौरान उन्होने कहा कि यह किट प्रसव उपरांत मातृ व कन्या शिशु के पोषण व अतिरिक्त देखभाल करने के उद्देश्य से दी जा रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य लिंगानुपात में सुधार लाना है और समाज में बेटियों को सम्मान दिलाना है। इस दौरान सुपरवाइजर राखी सैनी व समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व साहिका मौजूद रही।

खबरें और भी हैं...