रेसलर बबीता फोगाट पति के साथ पहुंची ठाकुर बांके बिहारी लाल की शरण

बांके बिहारी लाल का पूजन अर्चन कर लिया आशीर्वाद

भास्कर समाचार सेवा

वृंदावन । अर्जुन पुरुस्कार विजेता ओलंपियन बबिता फोगाट गुरुवार को ठाकुर श्री बांकेबिहारी के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंची। नामचीन रेसलर ने बेटियों के खिलाफ बढ़ रहे अत्याचार पर चिंता जताते हुए बेटियों से सबल बनने की अपील की। कामनवेल्थ गेम्स में देश को स्वर्ण पदक दिलाने वाली पहलवान बबिता फोगाट अपने पहलवान पति विवेक सुहाग के साथ गुरुवार की सुबह ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर पहुंची। विधिवत दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ठाकुर जी के दरबार में आना अपने आप में सुखद अनुभूति है। बेटियों पर बढ़ रही अत्याचार की घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि अब लोगो को अपनी मानसिकता बदलनी होगी। तभी महिलाओ के प्रति हो रहे अपराध पर काबू पाया जा सकता है। नवयुवक अपनी बहन बेटियों की तरह समाज की हर बेटी को अपना समझे।

खबरें और भी हैं...