नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ करने और वाहनों के फर्जी दस्तावेज बनाने वाले साथी गिरफ्तार

भास्कर समाचार सेवा
साहिबाबाद । थाना साहिबाबाद पुलिस ने एक नाबालिग लड़की की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उसे बहला-फुसलाकर एक होटल में ले जाकर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को तुरंत गिरफ्तार उससे अनेक फर्जी दस्तावेज बरामद किये हैं। जांच में पता चला है कि वह फर्जी कागजात तैयार कर वाहनों को फाइनेंस करा कर बेचने का धंधा करता है। पुलिस ने इस मामले में फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाली डिवाइस ,फर्जी आधार व पैन कार्ड और फर्जी नंबर से फाइनेंस करा कर खरीदे गए दो पहिया 6 वाहन बरामद किए हैं।
एसीपी साहिबाबाद पूनम मिश्रा ने बताया कि थाना साहिबाबाद पुलिस से एक लड़की ने 14 जनवरी को बताया था कि वह रात 9 बजे प्रोजेक्ट खरीदने को घर से निकली थी और रास्ता भटक गई। राहुल देव नाम बताने वाले एक व्यक्ति ने उसे घर पहुंचाने का वादा कर अपनी स्कूटी पर बिठा लिया और इधर-उधर घुमाते हुए एक होटल में ले गया। वहां उसने नाबालिक लड़की के साथ छेड़छाड़ की। लड़की को तभी यह पता चला कि उसका नाम राहुल देव नहीं बल्कि दानिस है। लड़की ने सूझबूझ का परिचय देते हुए उससे किसी तरह पीछा छुड़ाया और होटल से भागकर थाने पहुंची थी।
पुलिस ने लड़की की सूचना पर राहुल देव नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जिसका असली नाम दानिश है। दानिश पुत्र शकील अहमद बी146, 80 फुटा रोड शालीमार गार्डन में रहता है। वह मूलनिवासी अलीशा गार्डन धौलाना अड्डा गुलावठी बुलंदशहर का रहने है।
पुलिस ने जब दानिश की तलाशी ली तो उसके पास से पांच आधार कार्ड, चार पैन कार्ड, 10 एटीएम कार्ड, बरामद किए । बरामद आधार कार्ड और पैन कार्ड अलग-अलग नाम और पते पर बनाए गए थे लेकिन पर फोटो दानिश के थे । दानिश से कड़ाई से जब पुलिस ने पूछताछ की थी तो उसने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी आधार कार्ड पैन कार्ड तैयार करता है और उन्हीं फर्जी दस्तावेजों के आधार पर फर्जी बैंक का अकाउंट खुलवा लेते हैं तथा फर्जी कागजातों व बैंक अकाउंट के आधार पर दो पहिया वाहन फाइनेंस करा लेते हैं। पुलिस ने दानिश की निशानदेही पर जयपाल चौक शहीद नगर से ऑनलाइन जन सेवा केंद्र लिखी एक दुकान (बाबू चिकन के पास शहीद नगर में )है वहां से 3 लड़कों को गिरफ्तार किया जो दानिश के साथी हैं और फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड तैयार करते हैं। इनके नाम अमित शर्मा पुत्र महावीर शर्मा निवासी आदर्श नगर नजदीक नंद ग्राम पुलिस चौकी थाना नंदग्राम गाजियाबाद, विकास पुत्र कंवरपाल निवासी सी 961 नियर पार्षद योगेश चौधरी का आवास शहीद नगर गाजियाबाद है।इनके कब्जे से फर्जी पैन कार्ड, आधार कार्ड ,बैंक पासबुक, चेक एवं फाइनेंस करा खरीदे गए 6 दुपहिया वाहन जिनमें तीन मोटरसाइकिल व तीन स्कूटी हैं बरामद की गई हैं।
बदमाशों से बरामल ओर सामान में तीन मोबाइल फोन 4 पैन कार्ड,दो वोटर आई कार्ड, 32 आधार कार्ड, 19 एटीएम कार्ड, 7 पासबुक ,8 चेक बुक दो लैपटॉप एक लैपटॉप चार्जर एक फिंगर स्केनर डिवाइस ,एक आई स्केनर डिवाइस एवं फर्जी नाम पते से फाइनेंस करा खरीदे गए तीन मोटरसाइकिल और तीन स्कूटी बरामद की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...