कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के अंतिम पड़ाव के बीच आज दक्षिण 24 परगना जिले के 15 बूथों पर फिर से लोकतंत्र का उत्सव मनाया जा रहा है। डायमंड हार्बर के 4 और मगराहाट पश्चिम के 11 बूथों पर शनिवार सुबह 7 बजे से पुनर्मतदान (Repolling) शुरू हो गया है। चुनाव आयोग के कड़े पहरे के बीच मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 11 बजे तक मगराहाट में 38.2% और डायमंड हार्बर में 35.92% मतदान दर्ज किया जा चुका है, जो लोगों के भारी उत्साह को दर्शाता है।
EVM की खराबी से थमी थी रफ्तार, मतदाताओं में दिखी नाराजगी
पुनर्मतदान के दौरान सुबह-सुबह डायमंड हार्बर के रॉयनगर प्राइमरी स्कूल (बूथ नंबर 243) से हंगामे की खबर आई। यहां एक वोटर ने EVM में तकनीकी खराबी की शिकायत करते हुए बताया कि वह आधे घंटे से ज्यादा समय से कतार में खड़ा है, लेकिन मशीन काम नहीं कर रही है। इस वजह से कुछ देर के लिए मतदान प्रक्रिया बाधित हुई, जिससे मतदाताओं में नाराजगी देखी गई। हालांकि, चुनाव अधिकारियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और तकनीकी खामी को दूर कर वोटिंग दोबारा शुरू करवाई।
क्यों हो रहा है दोबारा मतदान?
बता दें कि इन 15 बूथों पर बीते 29 अप्रैल को दूसरे चरण के दौरान वोट डाले गए थे। लेकिन उस दौरान कई जगहों से EVM से छेड़छाड़, हिंसक झड़प और धांधली की गंभीर शिकायतें सामने आई थीं। जिला प्रशासन और चुनाव आयोग की जांच के बाद इन बूथों पर हुए मतदान को रद्द कर दिया गया था। शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए आयोग ने आज शाम 6 बजे तक वोटिंग का समय तय किया है।
TMC ने लगाया पोस्टल बैलेट में धांधली का आरोप
एक तरफ जहां बूथों पर वोटिंग चल रही है, वहीं दूसरी तरफ सियासी पारा भी गरमाया हुआ है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने कोलकाता के खुदीराम अनुशीलन केंद्र के रिटर्निंग ऑफिसर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने औपचारिक शिकायत दर्ज कराते हुए दावा किया है कि पोस्टल बैलेट के कवर के साथ छेड़छाड़ की गई है। TMC का आरोप है कि मतगणना से ठीक पहले इस तरह की गतिविधियां चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल खड़े करती हैं।
रिकॉर्ड मतदान के बाद अब 4 मई का इंतजार
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की सभी 294 सीटों पर इस बार ऐतिहासिक वोटिंग देखने को मिली है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पूरे राज्य में कुल 92.84% मतदान हुआ है।
-
पहला चरण (23 अप्रैल): 152 सीटों पर 93.19% वोट पड़े।
-
दूसरा चरण (29 अप्रैल): 142 सीटों पर 92.48% मतदान हुआ।
अब सबकी नजरें 4 मई को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं, जो यह तय करेंगे कि बंगाल के सिंहासन पर कौन विराजमान होगा।
भाजपा नेता बोले- री-पोलिंग वाले बूथों की संख्या ज्यादा होनी चाहिए थी
#WATCH | Kolkata | On West Bengal elections repolling, Union Minister Sukanta Majumdar says, "… I think this number (15 booths) is very low and there has been no verdict on Falta… A lot of EVM buttons were tampered there by TMC… Anyway, let the voting conclude quickly and… pic.twitter.com/NEzisP4RtZ
— ANI (@ANI) May 2, 2026
पश्चिम बंगाल चुनावों में दोबारा वोटिंग पर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा- मुझे लगता है कि यह संख्या (15 बूथ) बहुत कम है और फलता पर कोई फैसला नहीं आया है। वहां TMC ने कई EVM बटनों से छेड़छाड़ की थी। खैर वोटिंग जल्दी खत्म होने दें और 4 मई को लोगों का फैसला आने दें, यही सबसे जरूरी बात है।
उन्होंने कहा कि राज्य के CEO को TMC नेता शशि पांजा ने लेटर लिखा है क्योंकि TMC के दिल में हार का डर बैठ गया है, जिसकी वजह से वे बार-बार ऐसे मुद्दे उठा रहे हैं। ममता बनर्जी के नेतृत्व में TMC ने कल से ही विपक्षी पार्टी की भूमिका निभानी शुरू कर दी है। TMC को एहसास हो गया है कि आने वाले नतीजे उन्हें निराश करेंगे और BJP की सरकार बनेगी।
भाजपा नेता बोलीं- राज्य में वोट चोरी, बूथ जैमिंग और बूथ धांधली हमेशा से आम रही
#WATCH | West Bengal Repolling | Kolkata: BJP Leader Keya Ghosh says, "Wherever the TMC attempted to rig voting, to do booth capturing, or EVM tampering, demands for repolling were raised. Accordingly, the Election Commission has made arrangements for these repolls. However, one… pic.twitter.com/keuMnApmpT
— ANI (@ANI) May 2, 2026
भाजपा नेता केया घोष ने कहा- जहां भी TMC ने वोटिंग में धांधली करने, बूथ कैप्चरिंग करने या EVM से छेड़छाड़ करने की कोशिश की, वहां रीपोलिंग की मांग उठाई गई। इसलिए इलेक्शन कमीशन ने इन रीपोल के लिए इंतजाम किए हैं। हालांकि, इससे एक बात बिल्कुल साफ हो जाती है कि यह पश्चिम बंगाल की असली हालत, खासकर इस इलाके में डेमोक्रेसी की हालत को दिखाता है। यहां वोट चोरी, बूथ जैमिंग और बूथ धांधली पश्चिम बंगाल में हमेशा से आम रही है।
दक्षिण 24 परगना में री-पोलिंग के दौरान भाजपा और टीएमसी समर्थकों के बीच झड़प का दावा।
VIDEO | West Bengal Elections 2026: BJP, TMC supporters clash in South 24 Parganas during repolling. BJP supporters allege they are being prevented from voting. Heavy security deployed.#WestBengalPollsWithPTI #AssemblyPollsWithPTI
(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/7k2yweGIhR
— Press Trust of India (@PTI_News) May 2, 2026
TMC बोली- EVM पर किसने टेप लगाया जांच हो
कोलकाता के श्यामपुकुर से टीएमसी उम्मीदवार शशि पांजा ने कहा है कि ईवीएम के कुछ बटनों पर टेप लगा दिया गया था, जिसके कारण पुनर्मतदान कराना पड़ रहा है। यह जांचना चाहिए कि वे बटन किसने टेप किए थे।
VIDEO | Kolkata, West Bengal: TMC candidate from Shyampukur, Shashi Panja says, "Some buttons of the EVM were taped which is why the repoll is being done, and it is understandable. The EC should see who taped the buttons. People have now realised that as soon as the second phase… pic.twitter.com/XeFSHTaQpa
— Press Trust of India (@PTI_News) May 2, 2026














