
बॉलीवुड में कुछ सेलिब्रिटीज़ ऐसे हैं, जो बेहद कैमरा फ्रैंडली हैं। वो कभी भी किसी इवेंट या पार्टी में स्पॉट होने पर काफी कैजुअली अपनी तस्वीरें क्लिक करवाते हैं। वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें ये पैपाराज़ी बिल्कुल पसंद नहीं आती। ऐसे में अक्सर ये सेलिब्रिटीज़ कैमरामैन से उलझते हुए नज़र आते हैं। इस लिस्ट में सबसे टॉप पर नाम आता है एक्ट्रेस और सांसद जया बच्चन का, जो आए दिन कैमरापर्सन्स के साथ अपने रूखे व्यवहार को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं।
इसलिए आता है जया बच्चन को गुस्सा :
अगर आप सर्च करेंगे तो इंटरनेट पर ऐसे कई विडियोज़ मिल जाएंगें, जिसमें जया फोटोग्राफर्स पर बिगड़ती हुई नज़र आ रही हैं। हाल ही कॉफी विद करण में पहुंची उनकी बेटी श्र्वेता बच्चन ने जया के इस व्यवहार के पीछे का राज़ खोला। श्वेता की मानें तो उनका यह व्यवहार एक तरह की बीमारी (डिसऑर्डर) की वजह से हो जाता है। दरअसल ज्यादा लोगों को देख कर जया क्लॉसट्रोफोबिक महसूस करने लगती हैं, इसलिए उन्हें फोटोग्राफी के दौरान गुस्सा आ जाता है।
श्वेता ने बताया, “जब भी मां के आसपास ज्यादा लोग होते हैं तो वे बहुत ही क्लॉसट्रोफोबिक हो जाती हैं। साथ ही उन्हें यह भी पसंद नहीं आता कि लोग बिना इजाजत उनकी फोटो खींचे। वे इसी विचारधारा को मानती हैं।”
बता दें कि क्लॉसट्रोफोबिक, क्लॉसट्रोफोबिया से बना है, जो एक तरह का एंजाइटी डिसऑर्डर है। इस डिसऑर्डर से पीड़ित इंसान भीड़ वाली जगह में एक डर महसूस करता है और ऐसे लोग भीड़भाड़ वाले इलाके में जाने से बचने की कोशिश करते हैं।


















5 साल बहुत झेला है…’ईविल डेड’ वाले बयान पर तनुश्री दत्ता की सफाई: बोलीं—”मेरे साथ जो हुआ, उसके बाद यह किसी…