आमिर खान की बेटी ने शेयर की लेटेस्ट तस्वीरें, फोटो हुई वायरल

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता आमिर खान की बेटी इरा खान अक्सर सोशल मीडिया पर दिलचस्प तस्वीरें साँझा किया करती हैंl जिससे उनके फैन्स का सारा ध्यान उन पर आ जाता हैं। आज स्टार किड ने दिसंबर का स्वागत करते हुए इंस्टाग्राम पर एक फोटो साँझा किया हैंl इसमें वह एक पार्क में एक बेंच पर आराम करते हुए नजर आ रही हैं और यहां से उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इरा को काले शॉर्ट्स और पीले टॉप में एक बॉस की तरह देखा जा सकता हैं।

कुछ दिनों पहले इरा ने एक विचित्र कैप्शन के साथ कई तस्वीरें पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था, ‘जब आपका स्टाइलिस्ट आपकी शूटिंग पर नहीं आता है और आप उसे याद करते हैं और उसका ध्यान खींचने, डराने और गुस्सा दिलाने के लिए मूर्खतापूर्ण तस्वीरें लेते हैं।’इरा जल्द अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू करने वाली हैंl उन्होंने अभी हाल ही में एक प्ले डिजाइन किया हैं और इसके चलते वह ‘मेडिया’ नामक नाटक के लिए सुर्खियों में रही हैं। इसमें युवराज सिंह की पत्नी हेज़ल कीच ने मुख्य भूमिका निभाई है और वे बीते कुछ समय से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इरा अक्सर अपने नाटक की झलकियां साँझा करती रहती है। आमिर खान के बेटी इरा खान के कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैंl आमिर खान के साथ भी उनकी बॉन्डिंग देखने लायक हैंl आमिर खान इन दिनों फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग में काफी व्यस्त हैंl

https://www.instagram.com/p/B5hMkQ1g6ww/?utm_source=ig_embed

इस फिल्म में उन्होंने एक पंजाबी की भूमिका निभाई हैंl इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर की भी अहम भूमिका हैंl आमिर खान इस फिल्म की शूटिंग के लिए पंजाब में हैं और वह गुरूद्वारे जाकर मत्था टेकते नजर आ रहे हैंl अभी हाल ही में उन्होंने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में जाकर मत्था टेका है और प्रसाद भी ग्रहण किया हैंl आमिर खान इन दिनों पंजाबी के वेश में ही हैंl

https://www.instagram.com/p/B41oV11gL8F/?utm_source=ig_embed

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha