पंचायत चुनाव: कोई पहुंचा बिना मास्क तो कहीं सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल नहीं, देखे मतदान केंद्रों का हाल

उत्तर प्रदेश में कोरोना के खतरे के बीच आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए 18 जिलों में मतदान हो रहा है। सुबह सात बजे मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतार देखी गई। राज्य निर्वाचन आयोग का दावा था कि मतदान कोविड-19 गाइडलाइन के तहत होगा। लेकिन मतदाता कोरोना के खौफ से बेखौफ नजर आए।

कई मतदान केंद्रों पर लोग मास्क लगाए नजर आए तो कई मतदाता ऐसे थे जो न तो मास्क लगाकर पहुंचे थे न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। मतदाताओं ने रत्ती भर भी सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल नहीं रखा। यह लारपवाही कहीं न कहीं आने वाले दिनों में लोगों पर भारी पड़ सकती है।

इन जिलों में हो रहा मतदान

आगरा, कानपुर नगर, गाजियाबाद, गोरखपुर, अयोध्या, जौनपुर, झांसी, प्रयागराज, बरेली, भदोही, महोबा, रामपुर, रायबरेली, श्रावस्ती, संतकबीरनगर, सहारनपुर, हरदोई और हाथरस में आज मतदान हो रहा है। सुरक्षा के लिहाज से झांसी, सहारनपुर, कानपुर, हरदोई, गाजियाबाद व गोरखपुर को संदेवनशील श्रेणी में रखा गया है।

हरदोई जिले में मतदान के लिए पहुंची महिलाओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल नहीं रखा।

मतदान प्रक्रिया के लिए 18 जिलों में 51,176 केंद्र बनाए गए हैं। जहां 3,16,46,162 मतदान ‘गांव की सरकार’ के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव में 2,99,012 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। चुनाव चार चरणों में होने हैं। परिणाम दो मई को आएंगे।

तीन बजे तक 49% वोटिंग, कानपुर में हंगामा

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में आज 18 जिलों में मतदान हो रहा है। सुबह सात बजे से मतदान की प्रक्रिया जारी है, जो शाम छह बजे तक चलेगी। दोपहर तीन बजे तक 49% मतदान हुआ है। सबसे अधिक वोट झांसी में 55.80 फीसदी पड़े हैं।

मतदान प्रक्रिया के लिए 18 जिलों में 51,176 केंद्र बनाए गए हैं। जहां 3,16,46,162 मतदान ‘गांव की सरकार’ के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव में 2,99,012 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। चुनाव चार चरणों में होने हैं। परिणाम दो मई को आएंगे।

कोरोना के खतरे के बीच चुनाव प्रत्याशियों के लिए परीक्षा तो है ही, राज्य निर्वाचन आयोग के लिए भी चुनौती है। हालांकि आयोग ने मतदान के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल के पालन का दावा किया है। इस बार चुनाव में 11 घंटे मतदान चलेगा। कोरोना संक्रमित लोगों को PPE किट पहनकर वोट डालने की छूट है।

मतदान अपडेट्स….

  • रामपुर जिले की तहसील बिलासपुर की ग्राम पंचायत बलखेड़ा में पीठासीन अधिकारी ने एक व्यक्ति के पास से कई पर्चियां पकड़ लीं। हालांकि पुलिस ने बाद में पर्चियां लेकर वहीं फेंक दीं और मामले को रफा-दफा कर दिया। जिस पर प्रत्याशी इनकार खां ने बूथ पर हंगामा किया और फर्जी वोटिंग होने का आरोप लगाया साथ ही इसकी शिकायत डीएम और चुनाव आयोग से करने की बात कही।
  • कानपुर में बिधनू ब्लॉक पिपरगवां गांव में एक प्रधान प्रत्याशी के समर्थकों ने बूथ नंबर 186 पर पीठासीन अधिकारी व कर्मियों से मारपीट की और मतपेटी में पानी डाल दिया। इससे करीब एक घंटे वोटिंग ठप रही। तब तक 227 वोट पड़ चुके थे। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
  • जौनपुर में बदलापुर के रूपचंद्रपुर ग्राम पंचायत में बूथ संख्या 223 और 224 पर फर्जी वोट डालने को लेकर दो ग्राम प्रधान प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें चार घायल हुए हैं।
  • बरेली में नबाबगंज तहसील के गांव जगराजपुर में एक BDC प्रत्याशी का चुनाव चिन्ह ईंट बैलेट पेपर में नहीं है। उसकी जगह पर उसके नाम के आगे चकिया निशान था, जो एक अन्य प्रत्याशी का चुनाव चिन्ह था। प्रत्यशियों ने हंगामा किया जिससे मतदान करीब दो घंटे से ज्यादा देर तक प्रभावित रहा। सेक्टर मजिस्ट्रेट के समझने के बाद ही चुनाव दोबारा शुरू हुआ। जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने बताया कि कुछ ही देर में नए परिवर्तित मतपत्र मिल जाएंगे और किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
  • महोबा में जिला पंचायत की जैतपुर सीट के बूथ 11 और 12 में एजेंट न बनाए जाने से नाराज निर्दलीय प्रत्याशी आरती अरविंद नायक और उनके समर्थकों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। तहसीलदार और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए।
  • रायबरेली में तीन प्रधान पदों के चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं। यह निर्णय प्रधान प्रत्याशियों के निधन के चलते लिया गया। इसमें हरदचंदपुर ब्लॉक के कठवारा, बछरावां ब्लॉक के पहनासा और सरेनी ब्लॉक के रामपुर कला पंचायत शामिल हैं।
  • सहारनपुर में बड़ागांव थाना क्षेत्र के जड़ौदा पांडा गांव में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। 12 लोग घायल हुए हैं। सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मतदान कितने प्रतिशत-

जिला09 बजे तक11 बजे तक01 बजे तक03 बजे तक05 बजे तककुल प्रतिशत
अयोध्या08173451
आगरा1022.0739.6751.71
कानपुर8.4829.0332.4746.46
गाजियाबाद10254053.39
गोरखपुर09.0820.8434.2546.85
जौनपुर1122.7032.0547.11
झांसी0923.3640.4855.80
प्रयागराज09.1120.1134.2543.02
बरेली122339.0554.70
भदोही08.7519.0925.8245.87
महोबा08203253.00
रामपुर09.7322.1236.7349.13
रायबरेली08.0623.8734.0847.60
श्रावस्ती08.1516.5032.5640.60
संतकबीरनगर08.9822.3137.5549.91
सहारनपुर11.8724.693751.94
हरदोई1114.0537.7549.47
हाथरस10.0219.8336.6549.95
औसत10213549

खबरें और भी हैं...