
कहते हैं प्यार में इतनी ताकत होती है कि वह एक पत्थर दिल इंसान को भी पिघला कर मोम बना सकता है. हालाँकि आज के इस मॉडर्न युग में सच्चा प्यार केवल किताबों, कहानियों या फिल्मों में ही रह गया है. देखा जाए तो वह लोग बहुत खुशनसीब होते हैं जिनकी किस्मत में सच में एक अच्छा साथी आ जाता है. लेकिन क्या आपने कभी अपने प्यार को टेस्ट करने के बारे में सोचा है? दरअसल, हाल ही में चीन के एक प्रांत से एक अजीबो-गरीब मामला देखने को मिला है. जहाँ एक पति ने अपनी पत्नी के प्यार को आजमाने के लिए कुछ ऐसा कांड किया जिससे उसे लेने के देने पड़ गए. इस शख्स ने कभी सपने में भी नही सोचा होगा कि बीवी की अपने प्रति निष्ठा जांचने के लिए उसके साथ इतना बुरा भी हो सकता था.

आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि चीन के पैन नामक एक व्यक्ति के मन में अपनी पत्नी का प्यार जांचने का विचार आया. लेकिन किसी कारण दोनों में बहस हो गई और वह गुस्से में घर से बाहर निकल गया और शराब पीने लगा. जब पैन को शराब का नशा चढ़ गया तो उसने अपनी पत्नी को फोन करके सड़क पर बुला लिया. पत्नी के वहां पहुँचने के बाद भी दोनों की बहस कम नही हुई. ऐसे में पैन गुस्से से तिलमिला उठा और सड़क के बीचों बीच जा कर खड़ा हो गया.

कार ने मारी टक्कर
बता दें कि नशे में चूर पैन जब सड़क पर खड़ा हुआ तो कईं गाड़ियाँ उसके दायें बाएँ से गुजरने लगी. इस घटना का लाइव विडियो जब सामने आया तो हर कोई हैरान रह गया. विडियो में आप देखेंगे कि किस प्रकार एक पत्नी दूर कड़ी चीख रही है ताकि उसका पति सड़क से पीछे हट जाए. इतना ही नहीं बल्कि वह उसे दो बार पकड़ कर खींचती है लेकिन उसका नाराज पति उसकी एक नही सुनता. इस गहमा- गहमी में अचानक एक कार शख्स को ज़ोरदार टक्कर मार कर रौंद देती है. विडियो में आप देखेंगे कि घायल पैन को जल्दबाजी में अस्पताल की ओर ले जाया जाता है. हाल ही मिली जानकारी के अनुसार पिंकी जान बचा ली गई है लेकिन इस बेवकूफी के कारण उसको कईं गहरी चोटें भी आई है.
मुझे प्यार करती है तो जरुर बचा लेगी
अस्पताल में इलाज के बाद जब पति को होश आया तो वहां पुलिस भी पूछताछ के लिए पहुँच गई. पुलिस को दिए बयान में पैन ने बताया कि ऐसा सब उसने जानबूझ के किया. वह दरअसल अपनी पत्नी के प्यार को आजमाना चाहता था. पैन ने पुलिस को कहा कि वह जानता था कि यदि उस्किपतनी उसको सच्चा प्यार करती है तो वह उसको मरने से जरुर बचा ही लेगी. हालाँकि इस चक्कर में एक कार ने उसे टक्कर मार दी लेकिन उसकी पत्नी का प्यार उसकी कसौटी पर खरा उतरा.

क्यों बदल गए हैं प्यार के मायने?
आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि पैन के इलावा दुनिया में ऐसे और भी बहुत लोग है जो अपने प्यार की जांच करने के लिए खुद को नुकसान पहुंचा चुके हैं. हालाँकि इसमें गलती उनकी नहीं बल्कि उनकी सोच की है जोकि उन्हें सच्चे प्यार के मायने नही समझा पाती. कुछ साल पहले ही एक भारतीय लड़की अपने प्रेमी से शादी की जिद पूरी करने के लिए “शोले” फिल्म के वीरू की तरह पानी की टंकी पर चढ़ गई थी. हालाँकि इस घटना ने कईं लोगों का ध्यान आकर्षित किया था लेकिन इसमें लड़की को समझा बुझा कर नीचे उतार दिया गया था.

















