रकुल प्रीत सिंह को यह कहकर रिजेक्ट कर देते थे डायरेक्टर्स, किया हिला देने वाला खुलासा

आप सभी इस बात से वाकिफ ही होंगे कि टीवी हो या बॉलीवुड हर कलाकार को बॉलीवुड में एंट्री करने के लिए लाखो पापड़ बेलने पड़े हैं. वैसे भी हम जानते ही हैं कि मायानगरी मुंबई में आने के बाद सिल्वर स्क्रीन तक का सफर इतना आसान नहीं होता है इसे तय करने के लिए लाखो बार मेहनत की जरूरत होती है और हर किसी को अलग अलग तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.रकुल प्रीत सिंह को यह कहकर रिजेक्ट कर देते थे डायरेक्टर्स, किया हिला देने वाला खुलासा

ऐसे में हाल ही में फिल्म दे दे प्यार दे में अहम भूमिका निभा चुकीं एक्ट्रेस रकुल प्रीत आज एक जानी मानी स्टार हैं लेकिन उन्होंने भी करियर की शुरुआत में अपनी तरह की दिक्कतों का सामना किया है. जी हाँ, उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि, ”उन्हें शुरुआत में हर निर्माता और कास्टिंग डायरेक्टर ये कहकर रिजेक्ट कर देता था कि उनका चेहरा एवरेज है.” जी हाँ, हाल ही में रकुल ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा, “किसी ने मुझे कहा कि तुम अच्छी लगती हो, तुम अच्छी हो लेकिन दिक्कत ये है कि तुम्हारा चेहता बहुत एवरेज है.”

इसी के साथ आगे रकुल ने अपने साथ हुए इस बॉडी शेमिंग एक्सपीरियंस पर खुलकर बात की और उन्होंने बताया कि किस तरह उन्हें कभी भी इस तरह के कमेंट्स से कोई फर्क नहीं पड़ा. इस दौरान उन्होंने कहा, “हर चीज आपके भीतर आपके विश्वास के मुताबिक बढ़ती है. मैंने हमेशा उस विश्वास को फॉलो किया है. आप हर किसी से मेरी तरह होने की उम्मीद नहीं कर सकते हैं. ठीक है अगर कोई मुझे पसंद नहीं करता है तो, लेकिन मैंने हमेशा खुद को पसंद किया है और खुद से प्यार किया है.”

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha