शनिदेव का धाम है प्रतापगढ़

शनि देव देवों में न्यायाधिपति सभी को अपने कर्मों का फल देने वाले और जिनकी दृष्टि मात्र से जीवों पर होने वाले प्रभाव के कारण जाने जाते हैं। देशभर में भगवान शनि देव के कई धाम हैं इनमें से एक धाम उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ विश्वनाथगंज बाजार के पास प्रतिष्ठापित है। भगवान का यह धाम जंगलों से घिरा हुआ है। जहां आस्थावान अपना शीश नवाते हैं। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सभी इच्छाऐं पूरी होती हैं।

लोग यहां शनिवार शनि जयंती और अन्य दिनों में आते हैं। यहां आने वाले को अभिष्ट की सिद्धि तो होती है साथ ही उन्हें असीम शांति भी मिलती है। यहां भगवान की अतिप्राचीन मूर्ति प्रतिष्ठापित है। यह क्षेत्र अवध में शामिल है। यहां भगवान को प्रसन्न करने के लिए तेल, तिल, काले वस्त्र अर्पित करने के साथ 56 व्यंजनों का भोग लगाया जाता है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha